फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today

Sensex Closing Bell: रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 284 अंक टूटा, निफ्टी 18800 के नीचे

Thu, 22 Jun 2023 04:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार की सुबह सेंसेक्स अपने नए ऑल टाइम हाई 63,601.71 के स्तर पर खुला हालांकि शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बिकवाली दिखने लगी और बाजार लाल निशान में आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

बीते दो दिन हरे निशान पर बंद होने के बाद गुरुवार को शेयर बाजार कमजोर होकर लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 284.26 (-0.45%) अंक टूटकर 63,238.89 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 85.60 (-0.45%) अंक कमजोर होकर 18,771.25 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान मेटल्स और मीडिया सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर पीएसयू बैंक इंडेक्स के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। बता दें कि गुरुवार की सुबह सेंसेक्स अपने नए ऑल टाइम हाई 63,601.71 के स्तर पर खुला हालांकि शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बिकवाली दिखने लगी और बाजार लाल निशान में आ गया और दिनभर की उठापटक के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

गुरुवार को निफ्टी में कारोबार बंद होने के दौरान ये रहे टॉप गेनर्स और टाॅप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 81.96 रुपये के लेवल पर बंद हुआ

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 81.96 रुपये (अस्थायी) पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी रुपये को मजबूती मिली। दूसरी ओर, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के नीतिगत फैसले से पहले बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ओर से ब्याज दरों में और वृद्धि का संकेत दिया गया, इससे अमेरिकी डॉलर पर दबाव पड़ा। एफओएमसी अधिकारियों राफेल बोस्टिक और ऑस्तान गूल्सबी की टिप्पणियों ने डॉलर पर और गिरावट का दबाव डाला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह से भी रुपये को मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed