{"_id":"64f702fe65cfb29dfb0e6335","slug":"sensex-climbs-152-points-to-settle-at-65780-nifty-gains-46-points-gold-silver-rate-rupee-dollar-update-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद; पढ़ें सोना-चांदी और रुपया-डॉलर का हाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Market Closing: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद; पढ़ें सोना-चांदी और रुपया-डॉलर का हाल
Tue, 05 Sep 2023 03:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
सेंसेक्स 152.12 अंक की बढ़त के साथ 65,780.26 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी 46.10 अंक के लाभ से 19,574.90 अंक पर बंद हुआ। इस बीच जानकारी मिल कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 34 पैसे टूटकर 83.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सोने में 150 रुपये की गिरावट
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी 1,500 रुपये लुढ़की
चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये लुढ़ककर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत घटकर 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।
विज्ञापन