फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Semiconductor crisis Center will bring incentive policy to recover domestic manufacturing companies will get a boost

सेमीकंडक्टर का संकट: उबरने के लिए प्रोत्साहन नीति लाएगा केंद्र, घरेलू विनिर्माण कंपनियों को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 27 Oct 2021 06:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Oct 2021 06:50 AM IST
सार

देश में सेमीकंडक्टर की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनियों को आकर्षित करने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को वित्तीय एवं बुनियादी ढांचा मदद देने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Semiconductor crisis Center will bring incentive policy to recover domestic manufacturing companies will get a boost
सेमीकंडक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

सेमीकंडक्टर (चिप) की कमी को दूर करने के लिए सरकार जल्द प्रोत्साहन नीति लाएगी। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, इस संकट के बीच सरकार घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने व वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़ी नई प्रोत्साहन योजना लाने पर विचार कर रही है। योजना के तहत पांच साल में करीब 1,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


सूत्र के मुताबिक, इस योजना के तहत भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को वित्तीय एवं बुनियादी ढांचा मदद देने की बात कही गई है। ये स्टार्टअप जब सेमीकंडक्टर का उत्पादन कर बाजार में बेचना शुरू करेंगे तो उन्हें अपने शुद्ध बिक्री कारोबार पर योजना के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार भारतीय नीति के मसौदे पर चर्चा को नवंबर में सेमीकंडक्टर कंपनियों का सम्मेलन करेगी। आईईएसए चेयरमैन राजीव खुशु ने कहा, इस पहल से चिप डिजाइन क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना की खास बातें

  • योजना के तहत पहले साल करीब 250 करोड़ और अगले चार साल में 750 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव है।
  • प्लांट लगाने में होने वाले खर्च का 50% तक इंसेंटिव मिल सकता है। एक कंपनी को अधिकतम 15 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।  
  • अगले पांच साल में 15 सेमीकंडक्टर डिजाइन विकसित करने का प्रस्ताव है।
  • 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप पर जोर रहेगा। करीब 20 का टर्नओवर 1,500 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed