फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI warning: Companies should disclose valuation before and after IPO

सेबी की चेतावनी: आईपीओ से पहले और बाद के मूल्यांकन का खुलासा करें कंपनियां

Wed, 14 Sep 2022 05:33 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 14 Sep 2022 05:33 AM IST
सार

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि सेबी का काम प्रौद्योगिकी कंपनियों के आईपीओ के लिए मूल्य सुझाना नहीं है। आप किस भाव पर आईपीओ लाना चाहते हैं यह देखना आपका काम है।  

विज्ञापन
SEBI warning: Companies should disclose valuation before and after IPO
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

सेबी ने मंगलवार को आईपीओ लाने वाली कंपनियों को कुछ खुलासा करने की सलाह दी है। इसने कहा कि कंपनियों को आईपीओ से पहले की योजनाओं के समय और आईपीओ के समय के मूल्यांकन के  बारे में अधिक खुलासा करना चाहिए। दोनों मूल्यांकन में काफी अंतर रहता है। उदाहरण के तौर पर कोई कंपनी निवेशकों को 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेच रही है, लेकिन कुछ माह बाद जब वह आईपीओ लाती है तो भाव 450 रुपये तक चला जाता है। सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि सेबी का काम प्रौद्योगिकी कंपनियों के आईपीओ के लिए मूल्य सुझाना नहीं है। आप किस भाव पर आईपीओ लाना चाहते हैं यह देखना आपका काम है।  

विज्ञापन


निवेश बैंकरों को देना चाहिए जवाब
सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि निवेश बैंकरों को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। नियामक नियम बनाते समय सिर्फ आंकड़ों पर काम करता है। पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सेबी ने प्रत्येक ऐसे विभाग में एक से तीन अधिकारियों की नियुक्ति की है। सेबी फ्यूचर एवं ऑप्शन सेगमेंट में खुदरा भागीदारी पर आंकड़ों और सूचनाओं का विश्लेषण कर रहा है। जिससे उन्हें और ज्यादा खुलासे उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


दिसंबर तिमाही में नई भर्तियां करेंगी  54 फीसदी कंपनियां
नई दिल्ली। देश में नई नियुक्तियों का परिदृश्य काफी मजबूत नजर आ रहा है। करीब 54 फीसदी कंपनियों ने अगले तीन माह में नई नियुक्तियों की योजना बनाई है। मैनपावरग्रुप के सर्वे के मुताबिक, भारत में 64% कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगी।  10% ने कर्मचारियों की संख्या कम करने की बात कही। 24 फीसदी का कहना था कि उनकी कर्मचारियों की संख्या में किसी तरह की बदलाव योजना नहीं है। सर्वे 41 देशों के 40,600 नियोक्ताओं की राय पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूनलाइटिंग करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई : इन्फोसिस
दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस ने मूनलाइटिंग को लेकर अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा कि नियमों के अनुसार कर्मचारियों को मूनलाइटिंग की अनुमति नहीं है। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है। जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ कोई अन्य काम करता है तो उसे मूनलाइटिंग कहते हैं। एजेंसी

पाम तेल आयात 11 माह की ऊंचाई पर
मुंबई। पाम तेल का आयात अगस्त में 87 फीसदी बढ़कर 11 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। पाम तेल का आयात 994,997 टन रहा जो जुलाई में 530,420 टन था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने बताया, रिफाइनरीज ने आक्रामक तरीके से पाम तेल की खरीदी की है। यह सूरजमुखी और सोयो तेल के मुकाबले डिस्काउंट में मिल रहा था। ड्यूटी चुकाने के बाद भी पाम तेल कारोबारियों को सस्ते में मिल रहा था। एजेंसी


एनपीएस: एन्यूटी के लिए अलग फॉर्म नहीं
पेंशन कोष से निकलने के बाद अब एनपीएस के पेंशनधारकों को एन्यूटी के चयन के लिए अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। इरडा ने मंगलवार को कहा, रिटायर व्यक्ति द्वारा जमा किए एग्जिट फॉर्म को ही बीमा कंपनियों को प्रस्ताव फॉर्म के रूप में मानना होगा। पेंशनधारकों को लाइफ प्रमाणपत्र डिजिटल तरीके से जमा करने की भी मंजूरी मिल गई है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed