फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sebi issues consultation paper seeks monitoring on how new age tech firms using funds for acquisitions

Sebi News: टेक कंपनियों पर अधिक निगरानी चाहता है सेबी, जानें क्यों किया कंसल्टेशन पेपर जारी

Wed, 17 Nov 2021 10:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Nov 2021 10:30 AM IST
सार

Sebi issues consultation paper:  नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियां अधिग्रहण के लिए फंड का किस तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं इस बारे में पूंजी बाजार नियामक सेबी और निगरानी रखना चाहता है।

विज्ञापन
sebi issues consultation paper seeks monitoring on how new age tech firms using funds for acquisitions
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियां अधिग्रहण के लिए फंड का किस तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं इस बारे में पूंजी बाजार नियामक सेबी और निगरानी रखना चाहता है। इसके लिए सेबी ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर लोगों से राय मांगी है।

विज्ञापन


इन अहम मुद्दों पर मांगी राय
सेबी ने इस कंसल्टेशन पेपर के जरिए इस पर भी राय देने को कहा है कि क्या फंड के इस्तेमाल को लेकर अधिक डिस्क्लोजर की जरूरत है या फिर बाजार नियामक को एंकर निवेशकों को अधिक समय तक लॉक करने की आवश्यकता है। इससे पहले सेबी ने 28 अक्तूबर को एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था, जिसमें ईएसजी (एनवायरनमेंट, सस्टेनबिलिटी और गवर्नेंस) म्यूचुअल फंड के नियमों को लेकर कई प्रस्ताव शामिल थे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि ईएसजी थीम वाले म्यूचुअल फंड स्कीमें अपने वादे पर टिकी रहें।
विज्ञापन


क्या है ईएसजी म्यूचुअल फंड स्कीम 
ईएसजी म्यूचुअल फंड स्कीम के तहत फंड मैनेजर उन कंपनियों में निवेश करते हैं, जो एनवायरनमेंट, सस्टेनबिलिटी और गवर्नेंस से जुड़े उंचे मानकों को पूरा करती है। कई म्यूचुअल फंड कंपनियां इस थीम पर आधारित फंड भी ऑफर करती हैं। सेबी ने यह भी प्रस्ताव दिया था कि सभी ईएसजी स्कीमों को अपने उद्देश्य और नीति को स्पष्ट शब्दों में परिभाषित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed