फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI Investigating Adani Links to Investors in Called off Rs 20000 Crore FPO

Adani FPO Case: अदाणी समूह के साथ एंकर निवेशकों के संबंधों की जांच शुरू, मॉरीशस की 2 कंपनियों ने लगाया था पैसा

Sat, 11 Feb 2023 04:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Feb 2023 04:57 AM IST
सार

सेबी इस मामले में कानूनों के संभावित उल्लंघन या शेयर बिक्री प्रक्रिया में किसी भी तरह के हितों के टकराव की जांच कर रहा है। मॉरीशस की दो कंपनियों ग्रेट इंटरनेशनल टस्कर फंड और आयुष्मत लि. की अदाणी के साथ संबंधों की जांच भी हो रही है। दोनों ने एफपीओ में एंकर निवेशक के रूप में पैसा लगाया था।

विज्ञापन
SEBI Investigating Adani Links to Investors in Called off Rs 20000 Crore FPO
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI

विस्तार

बाजार नियामक सेबी ने अदाणी इंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) से जुड़े दो एंकर निवेशकों की जांच शुरू कर दी है। जांच अदाणी समूह के साथ इन निवेशकों के संबंधों से जुड़ी है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा कि जांच के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) इस मामले में कानूनों के संभावित उल्लंघन या शेयर बिक्री प्रक्रिया में किसी भी तरह के हितों के टकराव की जांच कर रहा है। मॉरीशस की दो कंपनियों ग्रेट इंटरनेशनल टस्कर फंड और आयुष्मत लि. की अदाणी के साथ संबंधों की जांच भी हो रही है। दोनों ने एफपीओ में एंकर निवेशक के रूप में पैसा लगाया था।
विज्ञापन


कैपिटल एवं डिस्क्लोजर नियमों के मुताबिक, अगर कोई संस्थान किसी कंपनी के संस्थापक या संस्थापक समूह से जुड़ा है तो वह उस कंपनी में एंकर निवेशक नहीं हो सकता है। सेबी यही जांच कर रहा है कि जो भी एंकर निवेशक हैं, क्या वे समूह संस्थापकों से जुड़े हैं या नहीं। सेबी की जांच में एलारा कैपिटल और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल भी हैं। यह उन 10 निवेश बैंकर्स में शामिल हैं, जिन्होंने एफपीओ का प्रबंधन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कंपनियों पर निगरानी हटी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अदाणी समूह की तीन में दो कंपनियों अदाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स को अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था (एएसएम) से बाहर कर दिया है।

हितों के टकराव का है मामला : हिंडनबर्ग    
हिंडनबर्ग का आरोप है कि अदाणी समूह की एक निजी कंपनी की मोनार्क में मामूली हिस्सेदारी थी। यह कंपनी पहले समूह के लिए एक बुक रनर के रूप में काम कर चुकी थी। यह स्पष्ट रूप से हितों के टकराव का मामला है। इसने यह भी आरोप लगाया कि एलारा के एक मॉरीशस स्थित फंड ने अदाणी समूह की तीन कंपनियों के शेयरों में अपने बाजार मूल्य का 99 फीसदी निवेश किया है।

मूडीज ने चार कंपनियों की रेटिंग घटाई
मूडीज ने शुक्रवार को अदाणी समूह की चार कंपनियों की रेटिंग स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दी है। इन कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ग्रीन एनर्जी रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई शामिल हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इन कंपनियों के मूल्य में तेजी से गिरावट आई है।

गौतम अदाणी शीर्ष-20 अमीरों की सूची से बाहर
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही। इससे समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 7 अरब डॉलर घटकर 58 अरब डॉलर रह गई। इसके साथ ही वह दुनियाभर के अमीरों की सूची में शीर्ष-20 से बाहर होकर 22वें स्थान पर खिसक गए। बृहस्पतिवार को उनकी संपत्ति 40.2 करोड़ डॉलर घटी थी। इससे वह सूची में खिसककर 18वें स्थान पर आ गए थे।


अदाणी समूह ने अमेरिकी कानूनी फर्म नियुक्त किया
अदाणी समूह ने अमेरिका की कानूनी फर्म वाचटेल को नियुक्त किया है, जो हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। ब्रिटिश समाचार पत्र के मुताबिक, वाचटेल के पास कॉरपोरेट कानून, नियामकीय मामलों और बड़े एवं संकट वाले लेनदेन के प्रबंधन का अनुभव है।

ये चुनौतियां भी...

  • एशिया इंडेक्स ने कहा कि वह अदाणी विल्मर को एसएंडपी बीएसई आईपीओ इंडेक्स से 20 फरवरी से बाहर कर देगा।
  • एमएससीआई ने कहा कि अदाणी समूह की चार कंपनियों का वेटेज इंडेक्स घटकर 0.27 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed