{"_id":"636da5fb27fc5b5fbf351668","slug":"sebi-introduced-a-proposal-to-protect-the-interests-of-public-shareholders","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: सूचीबद्ध कंपनियों की दिवालिया प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे छोटे शेयरधारक, सेबी ने पेश किया प्रस्ताव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: सूचीबद्ध कंपनियों की दिवालिया प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे छोटे शेयरधारक, सेबी ने पेश किया प्रस्ताव
Fri, 11 Nov 2022 07:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:01 AM IST
सार
अब तक 28 सूचीबद्ध कंपनियां सीआईआरपी में लिक्विडेशन प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं। 52 कंपनियों को मंजूरी के बाद हटा दिया गया है। 23 कंपनियां मंजूरी के लिए सूचीबद्ध हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सेबी बृहस्पतिवार को दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रहीं सूचीबद्ध कंपनियों के मामलों में सार्वजनिक शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रस्ताव पेश किया। इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित ढांचा अल्पसंख्यक शेयरधारकों को कॉरपोरेट दिवालया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में उसी मूल्य और शर्तों पर भाग लेने का मौका देगा, जो समाधान आवेदक के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
प्रस्तावित ढांचे के तहत, कॉरपोरेट देनदार के मौजूदा सार्वजनिक इक्विटी शेयरधारकों को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (वर्तमान में 25 फीसदी) तक नई इकाई की पूरी तरह से इक्विटी हासिल करने का अवसर मिलना चाहिए। मूल्य निर्धारण की शर्तें वही होनी चाहिए, जिस पर समाधान आवेदक ने सहमति व्यक्त की है। अब तक 28 सूचीबद्ध कंपनियां सीआईआरपी में लिक्विडेशन प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं। 52 कंपनियों को मंजूरी के बाद हटा दिया गया है। 23 कंपनियां मंजूरी के लिए सूचीबद्ध हुई हैं।
विज्ञापन