फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI finds accounting issue of over 20 billion rupees in accounts of Zee Entertainment Enterprises reports

SEBI: जी एंटरटेनमेंट में 20 अरब रुपये की हेराफेरी पकड़ी गई, जांच के शुरुआती अनुमान से करीब 10 गुना अधिक

Thu, 22 Feb 2024 05:17 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 22 Feb 2024 05:17 AM IST
सार

हालांकि, जी एंटरटेनमेंट ने एक बयान में कहा है कि कंपनी के बहीखाते में गड़बड़ी से जुड़ी रिपोर्ट अफवाह और गलत है। सेबी की ओर से मांगी गई सभी जानकारियां मुहैया कराने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
SEBI finds accounting issue of over 20 billion rupees in accounts of Zee Entertainment Enterprises reports
SEBI

विस्तार

सोनी समूह के साथ 10 अरब डॉलर का विलय समझौता रद्द होने के एक महीने के भीतर जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लि. को एक और झटका लगा है। बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के बहीखाते में 20 अरब रुपये (24 करोड़ डॉलर) की हेराफेरी पकड़ी है। यह आंकड़ा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच के शुरुआती अनुमान से करीब 10 गुना अधिक है। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए जी समूह के संस्थापकों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


बाजार नियामक ने पिछले साल कहा था कि जी समूह के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे व मौजूदा सीईओ पुनीत गोयनका कंपनी के फंड को समूह की अन्य सूचीबद्ध इकाइयों और इसके संस्थापक शेयरधारकों की कंपनियों में स्थानांतरित करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। एक सूत्र ने बताया कि सेबी अप्रैल के मध्य तक अपनी जांच पूरी कर लेगा और उसके बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


कंपनी का इनकार
जी ने एक बयान में कहा, कंपनी के बहीखाते में गड़बड़ी से जुड़ी रिपोर्ट अफवाह और गलत है। सेबी की ओर से मांगी गई सभी जानकारियां मुहैया कराने की प्रक्रिया जारी है। सुभाष चंद्रा, पुनीत गोयनका और सेबी ने इस मामले में कोई जवाब देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए खत्म हुआ विलय समझौता
सोनी ने नियामकीय कार्रवाई और स्वामित्व विवाद के कारण जी एंटरटेनमेंट के साथ प्रस्तावित विलय समझौते को रद्द कर दिया। विलय के बाद बनी नई कंपनी का सीईओ पुनीत गोयनका को बनाए जाने की बात कही जा रही थी, जिनके खिलाफ सेबी कार्रवाई कर रहा था। इस वजह से सोनी समूह गोयनका को सीईओ नहीं बनाना चाहता था।

शेयरों में गिरावट जारी
जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में गिरावट जारी है। बुधवार को कंपनी का शेयर 14.77 फीसदी टूटकर 164.50 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed