फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi conducts search seizure operations in front running case Latest News Update

Sebi: शेयर विशेषज्ञों से जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापेमारी, जयपुर, कोलकाता, नोएडा और पुणे में कार्रवाई

Thu, 19 Jan 2023 11:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Jan 2023 11:12 PM IST
सार

सेबी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बिजनेस समाचार चैनल पर आने वाले कुछ बाजार विशेषज्ञों से जुड़े व्यक्तियों को संदिग्ध ‘फ्रंट रनिंग’ को लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Sebi conducts search seizure operations in front running case Latest News Update
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने गुरुवार को शेयर के बड़े ऑर्डर से पहले कारोबार कर लाभ कमाने से जुड़े मामले में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जब्ती की कार्रवाई की भी गई। मामला टेलीविजन पर आने वाले बाजार विशेषज्ञों से संबंधित है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने छह इकाइयों के आधिकारिक और रिहायशी परिसरों की तलाशी ली। इन इकाइयों पर संदेह है कि वे शेयर के बड़े ऑर्डर से पहले कारोबार कर लाभ कमाने (फ्रंट रनिंग) में शामिल थे। इस तरह के कारोबार को अवैध माना जाता है। तलाशी और जब्ती कार्रवाई जयपुर, कोलकाता, नोएडा और पुणे में कई स्थानों पर चलाई गई। जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन


सेबी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बिजनेस समाचार चैनल पर आने वाले कुछ बाजार विशेषज्ञों से जुड़े व्यक्तियों को संदिग्ध ‘फ्रंट रनिंग’ को लेकर जांच शुरू की है। बाजार विशेषज्ञ चैनल पर जिन शेयरों की सलाह देते थे, उनसे संबद्ध इकाइयां पहले उसके शेयर खरीद लेती थीं। जब उनकी सिफारिशों के आधार बड़ी संख्या में निवेशक वह शेयर ले लेते, उसके बाद संबंधित इकाइयां वे शेयर बेच देती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फ्रंट रनिंग’ सेबी (प्रतिभूति बाजार से संबंधित धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधियां निषेध) नियम, 2003 के तहत अवैध है। सेबी अधिकारियों ने तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट और हार्ड ड्राइव डिस्क समेत अन्य रिकॉर्ड जब्त किए। इनसे आंकड़े, ईमेल और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed