फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI chairperson says every single policy it brings out is data-backed

SEBI: सेबी की हर पॉलिसी आंकड़ों पर आधारित, अध्यक्ष ने FICCI के कार्यक्रम में किया ये बड़ा एलान

Wed, 14 Sep 2022 09:59 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 09:59 AM IST
सार

सेबी अध्यक्ष ने कहा है कि हम आंकड़ों पर भरोसा करते हैं और वहीं हमें रास्ता दिखाता है। आज के समय में सेबी की ओर से लायी गई हर पॉलिसी आंकड़ों पर आधारित होती है। अपने संबोधन में सेबी प्रमुख ने पूंजी निर्माण की सुविधा के लिए अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्र निर्माण कॉर्पोरेट्स और व्यवसाय मिलकर करते हैं।

विज्ञापन
SEBI chairperson says every single policy it brings out is data-backed
SEBI - फोटो : pti

विस्तार

शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने हा है कि उनकी हर सिंगल पॉलिसी सही-सही आंकड़ों पर आधारित होती है। उन्होंने कहा है कि हम आंकड़ों पर भरोसा करते हैं और वहीं हमें रास्ता दिखाता है। आज के समय में सेबी की ओर से लायी गई हर पॉलिसी आंकड़ों पर आधारित होती है। बुच ने मंगलवार को उद्योग जगत की इकाई FICCI की ओर से आयोजित 19वें कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस CAPAM 2022 के दौरान ये बातें कही है।

विज्ञापन


अपने संबोधन में सेबी प्रमुख ने पूंजी निर्माण की सुविधा के लिए अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्र निर्माण कॉर्पोरेट्स और व्यवसाय मिलकर करते हैं। बुच ने यह भी कहा कि नियामक संस्था भारत में उपलब्ध अवसरों की पूरी तरह से सराहना करती रही है। उन्होंने कहा कि   प्रौद्योगिकी के माध्यम से है कि देश अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

विज्ञापन

अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता के विषय में बोलते हुए बुच ने कहा कि सेबी में हम एक डिसक्लोजर आधारित व्यवस्था का पालन करते हैं। यह हमारा मौलिक नियामक दृष्टिकोण है। हमारा मानना है कि हम अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण के लिए मौजूद हैं। जब तक सिस्टम में विश्वास को संरक्षित नहीं करेंगे तब तक हम अपने मूल उद्देश्य में सफल नहीं होगे। विश्वास निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक पारदर्शिता है। यह सेबी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बाेलते हुए उन्होंने सेबी के नियमों की गति को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उद्योग जगत के साथ परामर्श की प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

कार्यक्रम के दौरान सेबी के अध्यक्ष ने सेबी के सभी अनुपालनों के एंड-टू-एंड ऑटोमेशन की सुविधा के लिए टीमलीज रेगटेक के साथ साझेदारी में फिक्की की 'रेगटेक' पहल की शुरुआत की। यह कंपनियों के लिए कानून के अनुपालन को डिजिटाइज कर उन्हें आसान बनाएगा।

यह पहल एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान है जिसे सभी संगठनों में अनुपालन को बदलने के लिए बनाया गया है। यह दो हजार से अधिक सेबी अनुपालनों पर नज़र रखने के साथ-साथ सेबी के चुनिंदा डिसक्लोजर्स के ऑटो-जेनरेशन की सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed