फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBP says Pakistan saw highest inflation in the world during 2020

साल 2020 में पाकिस्तान ने देखी दुनिया में सबसे अधिक मुद्रास्फीति: SBP

Mon, 08 Jun 2020 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 08 Jun 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
SBP says Pakistan saw highest inflation in the world during 2020
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पाकिस्तान के निवासियों के लिए वित्त वर्ष 2020 सबसे खराब साल था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा मुद्रास्फीति देखी, जिसने नीति निर्माताओं को ब्याज दर बढ़ाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा जारी अप्रैल के इंफ्लेशन मॉनिटर में कहा गया कि, 'पाकिस्तान ने न केवल विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में, बल्कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भी उच्चतम मुद्रास्फीति देखी।'
विज्ञापन


मुद्रास्फीति को कम करने के लिए एसबीपी ने उठाया कदम
पाकिस्तान की अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए एसबीपी ने वित्तीय वर्ष के दौरान ब्याज दरों को बढ़ा दिया, लेकिन यह भी काम नहीं आया और बढ़ी हुई दरों ने मुद्रास्फीति को और बढ़ा दिया। निजी क्षेत्र ने उधार लेना बंद कर दिया, जिससे औद्योगिक विकास और सेवाएं बाधित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में 12 सालों सर्वाधिक महंगाई दर
जनवरी में पिछले 12 सालों के मुकाबले महंगाई दर सबसे ज्यादा, 14.6 फीसदी रही। बढ़ती कीमतों के मद्देनजर एसबीपी ने ब्याज दरों को बढ़ाकर 13.25 फीसदी कर दिया।

हालांकि, कोरोना वायरस से पूरा आर्थिक परिदृश्य उलट गया क्योंकि मांग में आई कमी से मुद्रास्फीति कम हुई, जिसके बाद एसबीपी ब्याज दरों में कटौती करने के लिए मजबूर हो गया। केवल तीन महीनों के भीतर यह 5.25 फीसदी हो गई।


मुद्रास्फीति की दर धीमी होने के बाद ब्याज दर में कटौती का एलान हुआ। मई में यह 8.2 फीसदी हो गई, जो एसबीपी के अनुमानों की तुलना में बेहद कम है। 

पाकिस्तान की मुद्रास्फीति में चीन, थाइलैंड, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में महामारी के बाद से गिरावट आई है।

सरकार ने दो महीने के दौरान पेट्रोलियम की कीमतों में तीन बार गिरावट की है, जिससे उत्पादन का खर्च और परिवहन की लागत काफी कम हुई और अंत में मुद्रास्फीति को कम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed