फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Gaurav Jain TRIL MD Jio IPO around Navratri Forex Gold Silver Crude Rates Corp SEBI RBI news

व्यापार और कॉरपोरेट जगत: टीआरआईएल के एमडी बने गौरव जैन, जियो का आईपीओ नवरात्र के आसपास आएगा

Sat, 05 Sep 2026 05:10 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 05 Sep 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Gaurav Jain TRIL MD Jio IPO around Navratri Forex Gold Silver Crude Rates Corp SEBI RBI news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

रियल एस्टेट कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और रसीईओ नियुक्त किया है। वह एक अक्तूबर को पदभार संभालेंगे। जैन अप्रैल 2018 से कंपनी के एमडी एवं सीईओ रहे संजय दत्त का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


जियो का आईपीओ नवरात्र के आसपास
उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम इकाई जियो करीब 4 अरब डॉलर का आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी इसे नवरात्र या दिवाली के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो नवरात्रि के दौरान इस इश्यू लाने को प्राथमिकता दे सकती है। अगर इसमें देरी हुई तो कंपनी दिवाली के आसपास आईपीओ लॉन्च करने का विकल्प भी चुन सकती है। पूरी तरह ओएफएस... ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, एक रुपये अंकित मूल्य वाला यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसके तहत कुल 14.89 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। एसबीआई सहित कई बड़े वित्तीय संस्थान और मौजूदा शेयरधारक अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन

मुंद्रा बंदरगाह पर शुरू होगा विशेष यार्ड
नई दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड मुंद्रा बंदरगाह में खाली कंटेनरों के लिए विशेष यार्ड का संचालन शुरू करेगी। इससे कंटेनर के संचालन को व्यवस्थित करने और जहाजरानी कंपनियों तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा, इस पहल से भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मुंद्रा की भूमिका और मजबूत होगी।

जावेरी समूह की समाधान योजना रद्द 
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने गुजरात हाइड्रोकार्बन्स एंड पावर एसईजेड लिमिटेड (जीएचपीएसएल) के लिए जावेरी समूह की समाधान योजना रद्द कर दी है। साथ ही, दिवाला समाधान प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने का आदेश दिया है। जावेरी एंड कंपनी चाहती थी कि जीएचपीएसएल की जमीन को एसईजेड के दर्जे से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed