फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI will remind to pay the instalments by sending chocolates

SBI: अब चॉकलेट भेजकर किस्त चुकाने के लिए याद दिलाएगा एसबीआई, डिफॉल्टर्स के लिए बैंक ने बनाई यह योजना

Mon, 18 Sep 2023 06:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 06:18 AM IST
सार

एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेस का इस्तेमाल करने वाली दो फिनटेक कंपनियों के साथ हम अपने खुदरा ग्राहकों को किस्त याद दिलाने का एक नया तरीका अपना रहे हैं।

विज्ञापन
SBI will remind to pay the instalments by sending chocolates
SBI Doorstep Banking - फोटो : Istock

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा कर्ज लेने वालों को समय पर लोन की किस्त चुकाने की याद दिलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। किस्त से चूकने वालों की जिन ग्राहकों की संभावना दिख रही है, उनको बैंक चॉकलेट का एक पैकेट भेज रहा है। बैंक ने कहा, जो कर्जदार डिफॉल्ट करने की योजना बना रहा है, वह बैंक के बार-बार कॉल का जवाब नहीं देगा। इसलिए अच्छा तरीका है कि आप बिना बताए उनसे उनके घर पर मिलें।

विज्ञापन

बैंक ने कहा, यह कदम बेहतर कलेक्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिस्टम में खुदरा कर्ज के बढ़ते स्तर के साथ-साथ ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच उठाया गया है। जून, 2023 की तिमाही में एसबीआई का कुल खुदरा कर्ज 16.46 फीसदी से अधिक बढ़कर 12.04 लाख करोड़ रहा है। बैंक का कुल कर्ज 13.9 फीसदी बढ़कर 33.03 लाख करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन

एआई का इस्तेमाल कर दिलाएगा याद बैंक
एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेस का इस्तेमाल करने वाली दो फिनटेक कंपनियों के साथ हम अपने खुदरा ग्राहकों को किस्त याद दिलाने का एक नया तरीका अपना रहे हैं, जिन ग्राहकों की किस्त चूकने की आशंका है, उनसे फिनटेक प्रतिनिधि मिलने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed