फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI will give discount of up to 0.30 percent on home loan Know details

Home Loan: होम लोन पर 0.30 फीसदी तक छूट देगा एसबीआई, ग्राहक चार अक्तूबर से 31 जनवरी तक उठा सकेंगे लाभ

Tue, 11 Oct 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 06:15 AM IST
सार

बैंक ने कहा कि जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा है, उनको 8.40 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा। जिनका स्कोर 750 से 799 है, उनको 0.25 फीसदी का फायदा मिलेगा। यानी उनकी ब्याज दर 8.65 से घटकर 8.40 फीसदी हो जाएगी। जिनका स्कोर 700 से 749 के बीच है उनको 0.20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
SBI will give discount of up to 0.30 percent on home loan Know details
होम लोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी मौसम में एसबीआई ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इसने होम लोन पर ब्याज दरों में 0.15 से 0.30 फीसदी तक की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, यह ऑफर चार अक्तूबर, 2022 से 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेगा। इसके तहत ग्राहकों को अब 8.40 की दर से लोन मिलेगा। अभी यह 8.55 से 9.05 फीसदी ब्याज पर मिल रहा है। हालांकि, यह सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन


बैंक ने कहा कि जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा है, उनको 8.40 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा। जिनका स्कोर 750 से 799 है, उनको 0.25 फीसदी का फायदा मिलेगा। यानी उनकी ब्याज दर 8.65 से घटकर 8.40 फीसदी हो जाएगी। जिनका स्कोर 700 से 749 के बीच है उनको 0.20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। उन्हें 8.75 के बजाय 8.55 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा। जिनका स्कोर 700 से कम है, उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा। बैंक ने कहा कि यह छूट होम लोन, टॉप अप लोन व प्रापर्टी के एवज में लिए जाने वाले कर्ज पर भी है। 
विज्ञापन


बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 0.20 फीसदी महंगा किया कर्ज
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कर्ज की दरों में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सोमवार को इसने कहा कि इसकी कर्ज की सीमांत लागत उधारी दर (एमसीएलआर) अब 7.80 फीसदी होगी, जो पहले 7.60 फीसदी हुआ करती थी। यह दर ऑटो, होम और पर्सनल लोन पर लागू होगी। बैंक के इस कदम से उसके ग्राहकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। इसके पहले भी कई बैंकों ने इस महीने के पहले हफ्ते में ब्याज दरें बढ़ा दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed