फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI says Field officers should not sell insurance products unethically

SBI: अनैतिक तरीके से बीमा उत्पाद न बेचें फील्ड अधिकारी, वित्त मंत्रालय ने बैंक प्रमुखों को भेजा था संदेश

Mon, 02 Jan 2023 06:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 06:13 AM IST
सार

एसबीआई ने अपने सभी मुख्य महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा कि फील्ड अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शाखाएं बीमा उत्पादों की बिक्री जरूरत के आधार पर करें।

विज्ञापन
SBI says Field officers should not sell insurance products unethically
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

वित्त मंत्रालय के सख्त निर्देश के बाद एसबीआई ने अपने फील्ड अधिकारियों से कहा कि वे अनैतिक तरीके का इस्तेमाल करते हुए ग्राहकों पर दबाव डालकर उन्हें बीमा उत्पाद न बेचें। इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों को भेजे निर्देश में कहा था कि वे ग्राहकों को बीमा उत्पादों की बिक्री के लिए ‘अनैतिक व्यवहार’ पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत तंत्र बनाने पर ध्यान दें। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में एसबीआई ने अपने सभी मुख्य महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा कि फील्ड अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शाखाएं बीमा उत्पादों की बिक्री जरूरत के आधार पर करें। साथ ही बीमा उत्पादों की बिक्री में उपयुक्तता और उपयुक्तता रूपरेखा के आकलन (एएसएएफ) का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन


कॉरपोरेट कर संग्रह जीडीपी के तीन फीसदी से अधिक
 कॉरपोरेट कर संग्रह दो साल के अंतराल के बाद 2021-22 में जीडीपी के 3 फीसदी से अधिक हो गया। यह वृद्धि वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ने से उद्योग जगत के मुनाफे में सुधार को दर्शाती है। हालांकि, कॉरपोरेट कर संग्रह 2018-19 में जीडीपी के 3.51% के मुकाबले कम है। उस दौरान यह 5 साल के शीर्ष पर पहुंच गया था। वास्तविक रूप से शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 2021-22 में 7.12 लाख करोड़ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed