फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Said GDP still need of support it is not right to focus more on fiscal strength

एसबीआई: जीडीपी को अभी समर्थन की जरूरत, राजकोषीय मजबूती पर ज्यादा ध्यान देना ठीक नहीं

Thu, 20 Jan 2022 06:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jan 2022 06:46 AM IST
सार

एसबीआई के मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांति घोष ने बजट पूर्व रिपोर्ट में कहा कि नए वित्त वर्ष की बेहतर शुरुआत के लिए जरूरी है कि चालू वित्त वर्ष में एलआईसी की शेयर बिक्री को पूरा किया जाए। यह काफी अधिक दबाव वाले बही-खाते को दुरुस्त करने में मददगार होगा।

विज्ञापन
SBI Said GDP still need of support it is not right to focus more on fiscal strength
जीडीपी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना प्रभावित अर्थव्यवस्था को अभी और समर्थन की जरूरत है। राजकोषीय मजबूती पर बहुत ज्यादा ध्यान देना ठीक नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि सतत सुधार के लिए अर्थव्यवस्था को स्थिरता देना जरूरी है। इसके लिए अभी और उपाय करने की जरूरत है।

विज्ञापन


बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांति घोष ने बजट पूर्व रिपोर्ट में कहा कि नए वित्त वर्ष की बेहतर शुरुआत के लिए जरूरी है कि चालू वित्त वर्ष में एलआईसी की शेयर बिक्री को पूरा किया जाए। यह काफी अधिक दबाव वाले बही-खाते को दुरुस्त करने में मददगार होगा। इससे 2022-23 में राजकोषीय घाटा को 6.3 फीसदी के निचले स्तर पर लाने में मदद मिलेगी क्योंकि नए वित्त वर्ष की शुरुआत सरकारी खजाने में कम-से-कम तीन लाख करोड़ के नकद अधिशेष के साथ होगी। बजट में राजकोषीय घाटे को 0.3 से 0.4 फीसदी से अधिक की कमी पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि ज्यादातर क्षेत्रों को समर्थन की जरूरत है। 
विज्ञापन


अन्य टैक्स लगाने से नुकसान
घोष ने कहा कि बजट में राजकोषीय मजबूती पर धीरे-धीरे कदम बढ़ाने की व्यवस्था होनी चाहिए। 2022-23 के लिए चालू वित्त वर्ष के मुकाबले राजकोषीय घाटे में कमी 0.3 से 0.4 फीसदी तक सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने इस समय संपत्ति कर या अन्य कर लगाए जाने को लेकर भी आगाह करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे लाभ के बजाय नुकसान ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल भुगतान में रिकॉर्ड 40 फीसदी तेजी
देश में डिजिटल भुगतान में सितंबर, 2021 तक सालाना आधार पर रिकॉर्ड 40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि लोग ऑनलाइन लेनदेन को तेजी से अपना रहे हैं। इससे डिजिटल भुगतान में तेजी आई है। सितंबर, 2021 में आरबीआई का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स बढ़कर 304.06 पहुंच गया, जो मार्च, 2021 में 270.59 और सितंबर, 2020 में 217.74 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed