फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Q2 Results: Profit Up 28% But Slower NII Growth Caps Rise

Q2 Results: दूसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये हुआ, परिणाम जारी

Fri, 08 Nov 2024 02:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 08 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

SBI Q2 Results: एसबीआई ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों का एलान करते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर की अवधि में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 18,331 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 14,330 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में यह 17,035 करोड़ रुपये था। आइए जानते हैं कंपनी के वित्तीय परिणाम क्या कहते हैं।

विज्ञापन
SBI Q2 Results: Profit Up 28% But Slower NII Growth Caps Rise
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 16,099 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

विज्ञापन


एसबीआई ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों का एलान करते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर की अवधि में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 18,331 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 14,330 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में यह 17,035 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.12 लाख करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में बैंक का कुल खर्च बढ़कर 99,847 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 92,752 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबे चुके ऋणों के लिए बैंक का प्रावधान 1,814 करोड़ रुपये से करीब दोगुना होकर 3,631 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अनुपात 30 सितंबर को 2.13 प्रतिशत रहा, जबकि जून में यह 2.21 प्रतिशत था। उल्लेखनीय है कि सीएस शेट्टी को अगस्त में एसबीआई का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

एलआईसी का मुनाफा चार फीसदी घटा पर एनपीआई में 11 फीसदी का इजाफा

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) ने शुक्रवार को सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपना स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 4% की गिरावट के साथ 7,621 करोड़ रुपये रहने की जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 7,925 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम आय (Net Premium Income) पिछले साल की समान तिमाही के 1.07 लाख करोड़ रुपये की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 11% बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये हो गई। 



सितंबर तिमाही में  निवेश से आय 16% बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 93,942 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही के दौरान पहले साल की प्रीमियम आय 12% बढ़कर 11,201 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 9,988 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed