फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI passes on RBI rate cut benefit to borrowers, reduces interest rate by 25 bps

SBI: कर्जदारों को अब मिलेगा रेपो रेट में कटौती का फायदा, एसबीआई ने ब्याज दरों में की 25 आधार अंकों की कमी

Mon, 14 Apr 2025 06:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 14 Apr 2025 06:31 PM IST
सार

SBI: एमपीसी के बाद रेपो रेट में कटौती के बाद, एसबीआई की रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 25 आधार अंकों की कमी के साथ 8.25 प्रतिशत हो जाएगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
SBI passes on RBI rate cut benefit to borrowers, reduces interest rate by 25 bps
एसबीआई ने कर्जदारों के लिए ब्याज दरों में की कटौती। - फोटो : ANI

विस्तार

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत दर में कटौती के बाद अपनी उधार दरें 25 आधार अंक घटाने का एलान किया है। इससे मौजूदा और नए उधारकर्ताओं दोनों के लिए लोन लेना सस्ता हो गया है। एमपीसी के बाद रेपो रेट में कटौती के बाद, एसबीआई की रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 25 आधार अंकों की कमी के साथ 8.25 प्रतिशत हो जाएगी।

विज्ञापन


एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को भी इसी आधार पर घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है। एसबीआई की वेबसाइट पर अपडेट की गई दरों की जानकारी के अनुसार संशोधित दरें 15 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Meta: एंटी ट्रस्ट मामले में मेटा के खिलाफ सुनवाई आज से, केस हारे तो बेचना पड़ सकता है इंस्टाग्राम और वाट्सएप
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दर कटौती पिछले सप्ताह आरबीआई की ओर से लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती बाद की गई है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले से पारस्परिक टैरिफ के खतरे का सामना कर रहे बाजार को मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एसबीआई ने जमा दरों में भी 10-25 आधार अंकों की कटौती की है, जो 15 अप्रैल से प्रभावी होगी।

एफडी की ब्याज दरों में क्या बदलाव किया गया?

एसबीआई के अनुसार, 3 करोड़ रुपये तक की सावधि जमा (एफडी) के लिए, 1-2 वर्ष की अवधि की जमाराशि पर ब्याज दर 10 आधार अंक कम होकर 6.70 प्रतिशत रह जाएगी। इसके अलावा, 2 वर्ष से 3 वर्ष तक की परिपक्वता अवधि वाली जमाराशि पर 7 प्रतिशत के स्थान पर 6.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Diesel Demand: कोरोना संकट के बाद डीजल की मांग में सबसे धीमी वृद्धि, जानिए क्या कहते हैं सरकार के आंकड़े

वहीं, 3 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा के मामले में, 180 दिन से 210 दिन की परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमा पर ब्याज दर 20 आधार अंक घटाकर 6.40 प्रतिशत कर दी गई है। 211 दिन से 1 वर्ष से कम अवधि वाली सावधि जमा पर ब्याज दर 25 आधार अंक घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दी गई है।

इसी प्रकार, 1-2 वर्षों के लिए नई ब्याज दर 7 प्रतिशत से घटकर अब 6.80 प्रतिशत होगी। दूसरी ओर, 2-3 वर्षों के लिए नई ब्याज दर 7 प्रतिशत से कम होकर 6.75 प्रतिशत होगी। इसका मलतब है कि इसमें 25 आधार अंकों की कटौती की गई है। एसबीआई ग्रीन रूपी सावधि जमा 1111, 1777 और 2222 दिनों की तीन विशिष्ट अवधियों के लिए, कार्ड दर से 10 बीपीएस कम पर उपलब्ध होगा।

अमृत वृष्टि योजना के ब्याज दरों में कितना बदलाव हुआ?

'444 दिन' (अमृत वृष्टि) की विशिष्ट अवधि योजना 15 अप्रैल, 2025 से 7.05 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध होगी। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश की गई है।

एचडीएफसी बैंक ने भी बचत खातों पर ब्याज दरें कम की

इस बीच, निजी क्षेत्र के प्रमुख एचडीएफसी बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर 25 आधार अंक घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दी है, जो निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों की तुलना में सबसे कम है। 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर अब ब्याज दर 3.5 प्रतिशत से घटकर 3.25 प्रतिशत हो गई है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ब्याज दर में यह कटौती 12 अप्रैल से प्रभावी है।

ये भी पढ़ें: Mining: खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों की भलाई के लिए सरकार का कदम, DMF और PMKKKY की दक्षता में होगा सुधार

सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 400 दिन की विशेष जमा योजना वापस ले ली है, जिसमें 7.3 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था। मुंबई स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है, जिससे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed