{"_id":"67fcd7a1c9d0fc51830b33ca","slug":"govt-to-set-up-program-management-unit-to-improve-efficiency-of-dmf-pmkkky-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mining: खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों की भलाई के लिए सरकार का कदम, DMF और PMKKKY की दक्षता में होगा सुधार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mining: खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों की भलाई के लिए सरकार का कदम, DMF और PMKKKY की दक्षता में होगा सुधार
Mon, 14 Apr 2025 03:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:08 PM IST
सार
Mining Ministry: सरकार ने साल 2025 में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) की शुरुआत की है। इसके तहत जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) को माइनिंग एक्ट के तहत मिलने वाले धन का प्रभावित लोगों की बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाना है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
कोयला खदान में विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
खनन की गतिविधियों से प्रभावित होने वाले लोगों की भलाई के लिए खान मंत्रालय एक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई स्थापित करने पर विचार कर रहा है। इस इकाई का काम राज्यों के साथ प्रभावित लोगों के विकास के लिए चल रही योजनाओं का बेहतर प्रबंधन करना और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना को सुचारु रूप से लागू करना होगा।
विज्ञापन
सरकार ने साल 2025 में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) की शुरुआत की है। इसके तहत जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) को माइनिंग एक्ट के तहत मिलने वाले धन का प्रभावित लोगों की बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाना है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने संबंधित राज्य सरकारों को डीएमएफ के तहत उनकी ओर से बनाए गए नियमों में पीएमकेकेकेवाई को शामिल करने और इस योजना को लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
खनन मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बताया कि सरकार डीएमफ और पीएमकेकेकेवाई की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है।