फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI increased interest by 0.25 percent all term loans

SBI: एसबीआई का कर्ज 0.25 प्रतिशत महंगा, 781 रुपये बढ़ेगी किस्त

Fri, 16 Dec 2022 05:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 05:57 AM IST
सार

800 या इससे ऊपर सिबिल स्कोर वालों को होम लोन 8.90% पर मिलेगा। 750 से 799 वालों को 9% पर जबकि 700 से 750 वालों को 9.10% पर कर्ज मिलेगा।

विज्ञापन
SBI increased interest by 0.25 percent all term loans
SBI - फोटो : Istock

विस्तार

एसबीआई ने सभी अवधि के कर्ज पर 0.25% ब्याज  बढ़ा दिया है। नई दर 15 दिसंबर से लागू है। इससे 781 रुपये किस्त बढ़ जाएगी। बैंक ने कहा, एक साल का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.05 के बजाय 8.30%, दो साल का 8.25 से 8.50 और तीन साल की दर 8.35 से 8.60 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही इसने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) को भी सालाना 14.15 फीसदी कर दिया है। इससे होम लोन, ऑटो, पर्सनल सहित सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन


 800 या इससे ऊपर सिबिल स्कोर वालों को होम लोन 8.90% पर मिलेगा। 750 से 799 वालों को 9% पर जबकि 700 से 750 वालों को 9.10% पर कर्ज मिलेगा। 650 से 699 सिबिल स्कोर पर 9.20% ब्याज लगेगा। जानकारों का कहना है कि किस्त का भुगतान ज्यादा करने के बजाय ग्राहकों को लोन की अवधि को घटाने का फैसला करना चाहिए। इससे आगे चलकर उनकी बचत हो सकती है। 
विज्ञापन


ऐसे बढ़ेगी आपकी ईएमआई
20 साल के लिए 35 लाख के कर्ज पर
दर               ब्याज ईएमआई
पुरानी         8.55% 30,485 रुपये
नई              8.90% 31,266 रुपये
वृद्धि         -- 781 रुपये

एक्सिस बैंक एफडी पर  सात फीसदी ब्याज
एक्सिस बैंक ने दो करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज अब बढ़ाकर सात फीसदी तक कर दिया है। नई दर 15 दिसंबर से लागू है। बैंक ने कहा, 6-9 माह के दौरान 5.75 फीसदी और 9-12 माह के एफडी पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक से दो साल के जमा पर 6.75 और दो से 10 साल के जमा पर 7 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed