गहराया जेट एयरवेज का संकट, नहीं मिला खरीदार, एसबीआई ने 14 अप्रैल तक बढ़ाई तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज का दिवालिया होने का संकट गहराता जा रहा है। फिलहाल इसको खरीदने के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई है, जिसके चलते अब एसबीआई ने तारीख को 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा बैंक ने बोली लगाने वाली कंपनियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।
कंपनियों को देना होगा प्रमाण पत्र
नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के लिए आपस में मिल कर बोली लगाने वाली इकाइयों को अलग-अलग अपनी कर्ज चुकाने की क्षमता का प्रमाण-पत्र देना होगा। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के अनुसार रुचि पत्र (ईओआई) की डिजिटल प्रति तय तारीख तक देनी होगी जबकि उसकी कागजी प्रति 14 अप्रैल, 2019 तक जमा कराने देगी।
एसबीआई ने की हैं बोलियां आमंत्रित
एसबीआई की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ कंपनी की स्थिति को सुधारने की योजना पर काम कर रहा है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने इस एयरलाइन के कर्जदाताओं की ओर से इसके अधिग्रहण की इच्छुक कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की हैं।
एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने कहा कि बोली लगाने वाली कंपनियों को कर्ज चुकाने की अपनी क्षमता का प्रमाणपत्र देना होगा। यह उनके लेटरहेड पर होगा जिसे प्रबंध निदेशक, पूर्णकालिक निदेशक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी या इसी स्तर के अधिकारी को सत्यापित करना होगा।
गठजोड़ के रूप में बोली लगाने वाली कंपनियों को अलग-अलग प्रमाणपत्र देना होगा जो संबंधित इकाई के वित्तीय स्थायित्व का प्रमाण होगा।