फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sbi extends dates for bidding jet airways

गहराया जेट एयरवेज का संकट, नहीं मिला खरीदार, एसबीआई ने 14 अप्रैल तक बढ़ाई तारीख

Wed, 10 Apr 2019 07:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Apr 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
sbi extends dates for bidding jet airways

जेट एयरवेज का दिवालिया होने का संकट गहराता जा रहा है। फिलहाल इसको खरीदने के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई है, जिसके चलते अब एसबीआई ने तारीख को 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा बैंक ने बोली लगाने वाली कंपनियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। 

विज्ञापन

कंपनियों को देना होगा प्रमाण पत्र

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के लिए आपस में मिल कर बोली लगाने वाली इकाइयों को अलग-अलग अपनी कर्ज चुकाने की क्षमता का प्रमाण-पत्र देना होगा।  एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के अनुसार रुचि पत्र (ईओआई) की डिजिटल प्रति तय तारीख तक देनी होगी जबकि उसकी कागजी प्रति 14 अप्रैल, 2019 तक जमा कराने देगी। 

विज्ञापन

एसबीआई ने की हैं बोलियां आमंत्रित

एसबीआई की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ कंपनी की स्थिति को सुधारने की योजना पर काम कर रहा है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने इस एयरलाइन के कर्जदाताओं की ओर से इसके अधिग्रहण की इच्छुक कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने कहा कि बोली लगाने वाली कंपनियों को कर्ज चुकाने की अपनी क्षमता का प्रमाणपत्र देना होगा। यह उनके लेटरहेड पर होगा जिसे प्रबंध निदेशक, पूर्णकालिक निदेशक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी या इसी स्तर के अधिकारी को सत्यापित करना होगा। 

गठजोड़ के रूप में बोली लगाने वाली कंपनियों को अलग-अलग प्रमाणपत्र देना होगा जो संबंधित इकाई के वित्तीय स्थायित्व का प्रमाण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed