फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saudi Aramco Dethrones Apple As Worlds Most Valuable Company Report

सऊदी अरामको: एपल को पछाड़कर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, इस तरह हासिल किया मुकाम

Thu, 12 May 2022 04:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 12 May 2022 04:37 PM IST
सार

एपल को पछाड़ते हुए उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर इसकी कीमत पर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, ये उपलब्धि अपने नाम पर दर्ज कराने वाली अरामको कीवैल्यूएशन बढ़कर 2.42 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। 
 

विज्ञापन
Saudi Aramco Dethrones Apple As Worlds Most Valuable Company Report
कच्चा तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की बात करें तो अब तक स्मार्टफोन निर्माता एपल सबसे ऊपर थी, लेकिन अब ये ओहदा उससे छिन गया है। ताजा बदलाव के बाद सऊदी अरामको ने एपल को पछाड़कर ये उपलब्धि अब अपने नाम पर दर्ज करा ली है। कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर 2.42 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। 

विज्ञापन


बड़ी तेल उत्पादक कंपी है अरामको
गौरतलब है कि सऊदी अरामको का नाम दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनियों में सबसे ऊपर आता है और तेल की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल का असर इसकी वैल्यूएशन पर भी पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया कि तेल की कीमतों पर महंगाई और सीमित सप्लाई का फायदा कंपनी को मिला है। इस सबके चलते अरामको का शुद्ध 2020 में 49 अरब डॉलर की तुलना में 2021 में 124 फीसदी बढ़कर 110.0 अरब डॉलर हो गया था। 
विज्ञापन


एपल की कीमत हुई इतनी कम 
यहां बता दें कि तीन ट्रिलियन डॉलर की कंपनी एपल को पिछले कुछ समय से लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी के शेयरों में आई जोरदार गिरावट के कारण कंपनी की वैल्यूएशन बुधवार को गिरकर 2.37 ट्रिलियन डॉलर रह गई। इसका फायदा सऊदी आरमको को मिला, कंपनी का शेयर ऊपर चढ़ा और यह एपल को पछाड़कर आगे निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed