फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Samwad 2025: How to invest? On the platform of Amar Ujala, the veterans explained refering Sachin-Sourav

Samwad 2025: निवेश कैसा हो? अमर उजाला संवाद के मंच पर दिग्गजों ने सचिन-सौरव के उदाहरण से समझाया, आप भी जानिए

Fri, 18 Apr 2025 06:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 18 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: अमर उजाला संवाद के मंच पर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज जुटे। 'बाजार: क्या करें, क्या न करें' सत्र के दौरान कोटक म्यूचुअल फंड के सीईओ नीलेश शाह और व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया ने बताया कि निवेश कैसा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का उदाहरण दिया। वे क्या बोले आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Samwad 2025: How to invest? On the platform of Amar Ujala, the veterans explained refering Sachin-Sourav
अमर उजाला संवाद 2025 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमर उजाला संवाद के मंच पर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज जुटे। बाजार: क्या करें, क्या न करें सत्र के दौरान कोटक म्यूचुअल फंड के सीईओ नीलेश शाह और व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया ने भी अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाजार में आपका निवेश कैसा होना चाहिए। उन्होंने इसे क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के उदारण से भी समझाया। उन्होंने निवेशकों के लिए क्या टिप्स दिए जानिए। 

विज्ञापन

बाजार में निवेशकों का मन कैसे समझा जाए?

बाजार में निवेशकों का मन कैसे समझा जाए? इस सवाल के जवाब में बोलते हुए नीलेश शाह ने बताया कि निवेशकों का मन समझना ये एक जर्नी है। और मन से उनका दिल जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा, "बहुत समय तक मुझे लगा था कि मैं तो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में लोगों के पैसे मैनेज करने के लिए आया हूं। कुछ समय बात यह समझ में आया कि मैं पैसों से ज्यादा लोगों का भरोसा मैनेज करने के लिए आया हूं। भरोसा कमाने में जिंदगी निकल जाती है और गंवाने के लिए एक क्षण काफी है। निवेशकों का भरोसा जीतना जरूरी है। कई बार हम लोगों का नुकसान करते हैं। लोगों का पैसा चला जाता है। पर जब तक लोगों का भरोसा हम पर है, वे पैसा हमारे पास रखते हैं। ये भरोसे की इंडस्ट्री है। पैसा मैनेज करने की इंडस्ट्री नहीं है। हमें अपने चाल-चलन से निवेशकों को विश्वास देना पड़ेगा कि हम उनके भरोसे का जतन करेंगे। व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया ने भी भरोसे को बाजार का अभिन्न अंग बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Samwad 2025: सोना सर्वोच्च स्तर पर; निवेश सही या नहीं, सेंट्रल बैंक-भारतीय हाउसवाइव्स में क्या कनेक्शन? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलेश शाह ने बताया निवेश कैसा हो? 

निवेश कैसा हो? निवेशक को गिरावट की स्थिति में वैल्यू चुनना चाहिए या ग्रोथ चुनना चाहिए? इस बारे में बोलते हुए नीलेश ने कहा कि एक फंड मैनेजर के तौर पर हमारा काम होता है पैसा बनाना। अगर पैसा वैल्यू चुनकर बनता है तो वैल्यू चुननी चाहिए। अगर पैसा ग्रोथ चुनने पर बने तो हमें ग्रोथ चुननी चाहिए। उन्होंने क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन और सौरव का उदाहरण दिया।


ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'पैसा जरूरी नहीं है यह कहने से पहले पैसा कमा लें', लखनऊ में संवाद के मंच पर बोले बाजार के दिग्गज 

सचिन और सौरव का उदाहरण देकर क्या बोले निवेश जगत के दिग्गज?

उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली बाएं हाथ के बल्लेबाज थे लेकिन सचिन तेंदुलकर दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। अब सौरव गांगुली ऑफ साइड पर मजबूत थे। वहां पर वह महाराजा थे। किसी भी बॉल पर वे 10 फील्डर के बीच से गेंद निकाल सकते थे। ऑन साइड पर वह उतना अच्छा नहीं खेलते थे। हम फंड मैनेजर्स की भी इस तरह की एक पहचान बन जाती है। जो वैल्यू इन्वेस्टर हैं, वो वैल्यू में अच्छा काम कर पाएगा। लेकिन अगर सौरव गांगुली ऑन साइड पर खेलते ही नहीं, तो उनका करियर इतना लंबा नहीं चलता। उन्होंने अपने आप को ऑन साइड पर खेलने के लिए तैयार किया। ऑफ साइड के महाराजा थे, लेकिन ऑन साइड पर भी रन तो बना लेते थे। इसी तरह, एक फंड मैनेजर के तौर पर हमें भी किसी भी बंधन के अंदर खुद को नहीं जकड़ना चाहिए। जब वैल्यू चले तो हमें वैल्यू लेना चाहिए। जब ग्रोथ चले तो हमें ग्रोथ लेना चाहिए। नीलेश ने बताया कि मैंने हमेशा पैसा बनाने के लिए पैसों का निवेश किया है। फिर चाहे वह वैल्यू हो या ग्रोथ। इस तरह उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देकर अमर उजाला के मंच पर निवेश का फंडा समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed