{"_id":"627db2a6b3b7fb65805eb552","slug":"salary-increment-will-reach-the-pre-corona-level-expected-to-grow-8-13-percent-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार के संकेत: कोरोना पूर्व स्तर पर पहुंचेगी वेतन वृद्धि, इस साल 8.13 फीसदी बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सुधार के संकेत: कोरोना पूर्व स्तर पर पहुंचेगी वेतन वृद्धि, इस साल 8.13 फीसदी बढ़ने की उम्मीद
Fri, 13 May 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 May 2022 06:51 AM IST
सार
टीमलीज ने 17 क्षेत्रों की समीक्षाप पर जारी एक रिपोर्ट में कहा, 14 क्षेत्रों में वेतन 10 फीसदी से कम बढ़ेगा। ई-कॉमर्स, प्रौद्योगिकी स्टार्टअप, स्वास्थ्य और आईटी क्षेत्र में सबसे अधिक 10 फीसदी से ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्थव्यवस्था में सुधार और कारोबारी गतिविधियों में तेजी के बीच कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी महामारी पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगी। इस साल 8.13 फीसदी वेतन वृद्धि का अनुमान है। पिछले दो साल के मुकाबले 2022 में करीब सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों के सालाना वेतन में सीमित बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
टीमलीज ने 17 क्षेत्रों की समीक्षाप पर जारी एक रिपोर्ट में कहा, 14 क्षेत्रों में वेतन 10 फीसदी से कम बढ़ेगा। ई-कॉमर्स, प्रौद्योगिकी स्टार्टअप, स्वास्थ्य और आईटी क्षेत्र में सबसे अधिक 10 फीसदी से ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद है। भौगोलिक स्थिति के आधार पर अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई एवं पुणे में सबसे अधिक वेतन बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इन शहरों में वेतन बढ़ोतरी 12 फीसदी और इससे ज्यादा होने की संभावना है। टीमलीज की यह रिपोर्ट 17 क्षेत्रों और 9 शहरों में 2.63 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन के अध्ययनन पर बनाई गई है।
विज्ञापन