{"_id":"687e088d576fa735dc0830ea","slug":"sail-major-participation-in-zojila-tunnel-project-supplying-31000-tonnes-of-steel-so-far-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAIL: जोजिला सुरंग परियोजना में SAIL की बड़ी भागीदारी, अब तक 31000 टन स्टील की आपूर्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SAIL: जोजिला सुरंग परियोजना में SAIL की बड़ी भागीदारी, अब तक 31000 टन स्टील की आपूर्ति
Mon, 21 Jul 2025 02:59 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:59 PM IST
विज्ञापन
जोजिला सुरंग परियोजना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) जम्मू और कश्मीर में बन रही जोजिला सुरंग परियोजना के लिए सबसे बड़ी स्टील आपूर्तिकर्ता बनकर उभरी है। इस्पात मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: SEBI: सेबी की SCORES प्रणाली के जरिए जून में किया गया 4415 मामलों का समाधान, 5107 शिकायतें अब भी लंबित
विज्ञापन
एशिया की सबसे बड़ी डायरेक्शनल टनल
यह महत्वकांक्षी, निर्माणआधीन परियोजना भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी बाय डायरेक्शनल टनल बनने के लिए तैयार है। इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
अब तक 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति हुई
सेल को इस रणनीतिक अवसंरचना पहल में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित किया गया है। इसने टीएमटी रि-बार, स्ट्रक्चरल और प्लेट्स सहित 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति की है। जोजिला सुरंग परियोजना में सेल का यह योगदान देश निर्माण में कंपनी की दीर्घकालिक भूमिका को और मजबूत करता है।
मंत्रालय के बयान में कहा गया कि जोजिला सुरंग जैसी मेगा परियोजानाएं सेल के स्टील की मजबूती और विश्वनीयता पर भरोसा करती हैं। यह गुणवक्ता के प्रति कंपनी के समर्पण और भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।
चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूभाग पर किया जा रहा निर्माण
11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस परियोजना का निर्माण चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूभाग में किया जा रहा है। सुरंग का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।
यह परियोजना आर्थिक अवसर प्रदान करेगी
30 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली यह सुरंग श्रीनगर से लेह के बीच, द्रास और कारगिल होते हुए, हर मौसम में महत्वपूर्ण सम्पर्क प्रदान करेगी। मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना न केवल एक रणनीतिक बुनियादी ढांचा परिसंपत्ति है, बल्कि इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक अवसर भी प्रस्तुत करती है। यह सुरंग भारत के राष्ट्रीय अवसंरचना विकास, विशेष रूप से श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे क्षेत्र में नागिरक और सैन्य गतिशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन