{"_id":"64aeff4a9f67ab05cc008333","slug":"sachin-bansal-company-navi-technologies-lays-off-around-200-employees-business-news-in-hindi-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Layoff: नवी टेक्नोलॉजीज ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आगे भी छंटनी की उम्मीद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Layoff: नवी टेक्नोलॉजीज ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आगे भी छंटनी की उम्मीद
Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
सार
नवी टेक्नोलॉजीज के प्रस्तावित आईपीओ पेपर के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 तक कंपनी में 4,680 कर्मचारी थे। कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के जरिए 3,350 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Sachin Bansal
विस्तार
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने लगभग 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही छंटनी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि कंपनी से और भी कर्मचारियों को निकाले जाने की संभावना है। सचिन बंसल नवी टेक्नोलॉजीज के सीईओ हैं।
विज्ञापन
सूत्र ने कहा, 'सभी विभागों में लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। प्रोडक्ट डेवलपमेंट और प्रबंधन विभाग से 60-70 प्रतिशत कर्चमारियों की छंटनी की गई है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि इस सप्ताह और अधिक छंटनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
वहीं, नवी टेक्नोलॉजीज ने छंटनी के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है। नवी टेक्नोलॉजीज के प्रस्तावित आईपीओ पेपर के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 तक कंपनी में 4,680 कर्मचारी थे। कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के जरिए 3,350 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है और इसके लिए उसे बाजार नियामक सेबी से मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन