फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sabka vishwas scheme, government got more than 14k crore rupees as tax

सबका विश्वास योजना: कर विवादों के निपटारे से सरकार को मिले 14.8 हजार करोड़

Wed, 29 Jan 2020 08:22 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 29 Jan 2020 08:22 PM IST
सार

  • 1,89,229 घोषणाएं की गईं करदाताओं की ओर से योजना के तहत
  • 70 फीसदी तक की छूट मिली करदाताओं को विवादों का निपटारा करने में

विज्ञापन
sabka vishwas scheme, government got more than 14k crore rupees as tax
सबका विश्वास स्कीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर विवादों के निपटारे के लिए शुरू की गई सबका विश्वास विरासत विवाद समाधान योजना बेहद सफल रही है। 15 जनवरी, 2020 को समाप्त हुई योजना की अवधि तक सरकार को कुल 14,821 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। योजना की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान कुल 1,89,229 घोषणा-पत्र दाखिल किए गए। 

विज्ञापन


हालांकि, इस योजना की सफलता को अगर सिर्फ आंकड़ों की बानगी से देखेंगे तो यह अन्याय होगा। 1 सितंबर, 2019 को योजना की शुरुआत करते समय जो अपेक्षा की गई थीं, उसके मुकाबले सफलता कहीं ज्यादा बड़ी है। रिकॉर्ड को देखा जाए तो सरकार को लगभग 1.82 लाख घोषणाएं मिलने का अनुमान था, जबकि अंतिम परिणाम आने पर यह आंकड़ा काफी पीछे छूट गया।
विज्ञापन


इसी तरह, राजस्व के लिहाज से देखें तो 14,821 करोड़ रुपये का आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं लगता लेकिन योजना के तहत दी गई 70 फीसदी तक की विशाल छूट इन आंकड़ों को बड़ा बना देती है। योजना की वास्तविक सफलता आम करदाताओं को मिलने वाली राहत में समाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, योजना के तहत आईं 1,89,229 घोषणाओं में से 69,712 मामले मुकदमेबाजी में फंसे थे। देखा जाए तो एक झटके में करीब 70 हजार करदाताओं को वर्षों से चली आ रही मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलना कितनी बड़ी राहत की बात होगी। आमजन के साथ विभाग के लिए भी यह परिणाम किसी उपहार से कम नहीं है, क्योंकि मुकदमों में भारी कमी के बाद जीएसटी प्रशासन में अधिक ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। 

योजना की सफलता से मिली सीख

सबका विश्वास योजना-2019 की भारी सफलता के विश्लेषणों से कई सबक और सीख भी मिलती हैं, जिसका उपयोग भावी योजना में किया जा सकेगा। इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय करदाताओं को दी गई 70 फीसदी तक की भारी छूट को जाता है।

यह इस सिद्धांत को भी मजबूती प्रदान करता है कि भारत जैसे विकासशील देश में अगर कर की दरें कम होंगी तो उसका अनुपालन बेहतर होगा। दूसरी बड़ी सीख योजना के तहत 27 हजार से अधिक घोषणा पत्रों का स्वैच्छिक प्रकटीकरण है। यानी सात में से एक घोषणा स्वैच्छिक रही है।

वैसे तो स्वैच्छिक प्रकटीकरण को कर रियायत नहीं मिलती है, लेकिन दंड, ब्याज और अभियोजन से पूरी तरह छूट दी गई। योजना में यह प्रावधान किया गया कि प्रकटीकरण को बिना किसी सवाल के स्वीकार किया जाएगा। करदाताओं में स्वैच्छिक प्रकटीकरण को लेकर भरोसा सरकार के भयमुक्त और विश्वसनीय वादे के बाद ही जगा है।

सीबीआईसी की अहम भूमिका 

योजना की सफलता के पीछे इसकी व्यावहारिक रूपरेखा के अलावा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की भी अहम भूमिका रही। बोर्ड ने सिर्फ निपुणतापूर्वक योजना का संचालन किया, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों में समर्पण की भावना को भी जगाए रखा।



अधिकारियों-कर्मचारियों की दिनरात की गई मेहनत का नतीजा ही योजना की सफलता को दर्शाता है। यहां व्यापार एवं उद्योग जगत की भूमिका को भी कमतर नहीं आंका जा सकता, जिसने योजना का उचित अभिमूल्यन किया और लाभ लेकर परिपक्वता एवं विवेक का परिचय दिया। भारतीय व्यवसाय, व्यापार और उद्योग जगत अपनी भूमिकाओं के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed