फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   S&P Global Ratings believes India rating can increase in 24 months if fiscal deficit is reduced

एसएंडपी: राजकोषीय घाटा कम हुआ तो 24 माह में बढ़ सकती है भारत की रेटिंग, 6.8 फीसदी रह जाएगी जीडीपी की वृद्धि दर

Thu, 04 Jul 2024 05:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:16 AM IST
सार

एसएंडपी रेटिंग एजेंसी के निदेशक (सॉवरेन रेटिंग्स) यीफार्न फुआ ने बुधवार को कहा, केंद्र और राज्यों का राजकोषीय घाटा जीडीपी के सात फीसदी से कम होना चाहिए। इसमें ज्यादा योगदान केंद्र का होना चाहिए। 

विज्ञापन
S&P Global Ratings believes India rating can increase in 24 months if fiscal deficit is reduced
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Istock

विस्तार

 एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का मानना है कि केंद्र सरकार अगर देश के राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के चार फीसदी तक लाने में सक्षम रहती है तो अगले 24 महीनों में भारत की सॉवरेन रेटिंग बढ़ सकती है। रेटिंग एजेंसी के निदेशक (सॉवरेन रेटिंग्स) यीफार्न फुआ ने बुधवार को कहा, केंद्र और राज्यों का राजकोषीय घाटा जीडीपी के सात फीसदी से कम होना चाहिए। इसमें ज्यादा योगदान केंद्र का होना चाहिए। रेटिंग एजेंसी ने इसी साल मई में रेटिंग को 'बीबीबी-' पर बरकरार रखते हुए भारत के लिए आउटलुक को स्थिर से बढ़ाकर सकारात्मक कर दिया था। 

विज्ञापन


6.8 फीसदी रह सकती है जीडीपी की वृद्धि दर
केंद्र सरकार का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 5.63 फीसदी से कम होकर 5.1 फीसदी पर आ जाएगा। सरकारी खर्च व राजस्व के बीच का अंतर 2025-26 तक और घटकर 4.5 फीसदी के स्तर पर आ सकता है। एसएंडपी का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.8 फीसदी रहेगी, जो पिछले वित्त वर्ष के 8.2 फीसदी से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed