फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russia Ukraine Crisis Update Russian billionaires pay the price of Putins war lose over 126 billion Dollar

Russia-Ukraine War: रूसी अरबपतियों ने चुकाई पुतिन की जिद की कीमत, चार दिन में 126 अरब डॉलर का नुकसान

Mon, 28 Feb 2022 10:35 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Feb 2022 10:35 AM IST
सार

Russian Billionaires Lose Over 126 Billion:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जिद देश के अबरपतियों पर भारी पड़ती जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार दिनों से जारी युद्ध के दौरान रूसी अरबपतियों को 126 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। इस युद्ध के आगे बढ़ने से इन अमीरों को अपनी दौलत में और गिरावट का डर सताने लगा है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis Update Russian billionaires pay the price of Putins war lose over 126 billion Dollar
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जिद देश के अबरपतियों पर भारी पड़ती जा रही है। गुरुवार को पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने का आदेश दिया और देश के अमीरों के बुरे दिन शुरू हो गए। दोनों देशों के बीच युद्ध के चार दिन बीत चुके हैं और इस दौरान रूसी अरबपतियों को 126 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन


अमीरों से पुतिन ने कही ये बड़ी बात
यूक्रेन पर हमले के एलान के साथ ही गुरुवार को शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे के बाद सबसे बुरा दिन रहा और देश का शेयर बाजार भरभराकर गिर गया। इस गिरावट की वजह से एक दिन में ही रूसी अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई। युद्ध का असर सिर्फ शेयर बाजार पर ही नहीं पड़ा, बल्कि इसके असर से रूसी करेंसी रूबल का भी बुरा हाल हो गया और इसने अपने सर्वकालिक निचले स्तर का छू लिया। सोमवार को भी रूबल में बड़ी गिरावट आई और यह डॉलर के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा कमजोर हो गया। एक ओर जहां युद्ध रूस के सबसे अमीरों को कंगाल बनाता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को क्रेमलिन में एक बैठक के दौरान देश के शीर्ष व्यापारिक नेताओं से कहा कि जो हो रहा है वह बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक में शीर्ष 13 अमीर हुए शामिल
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा बुलाई गई इस बैठक में देश के कम से कम 13 शीर्ष अरबपति मौजूद थे। पुतिन ने उनसे कहा कि हमारे पास अन्यथा करने का कोई मौका नहीं बचा था। इस संबंध में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान पुतिन ने अरबपतियों से अपने ही अंदाज में बात की और किसी भी अरबपति ने उनकी बात पर कोई टिप्पणी करने की हिमाकत नहीं की। भले ही उन्हें रूस-यूक्रेन के बीच जारी इस युद्ध के चलते बड़ा नुकसान क्यों न उठाना पड़ा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


116 अरबपतियों की दौलत कम हुई
एक रिपोर्ट के अनुसार, बीत 16 फरवरी के बाद से रूस और यूक्रेन संकट के कारण देश के 116 अरबपतियों को 126 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। अगर ये युद्ध और आगे खिंचता है तो इनकी दौलत में और भी गिरावट आएगी। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण शुरू होने के बाद रूस का मोएक्स इंडेक्स 33 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ था और रूबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के बाद बंद हुआ था। सिर्फ, गुरुवार को ही अरबपतियों को अनुमानित  71 अरब डॉलर का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। गुरुवार को रूस के पांच सबसे अमीर अलेपेरोव, मिखेलसन, मोर्दशोव, पोटानिन और केरीमोव  को सबसे ज्यादा घाटा हुआ। 

दूसरे देशों के प्रतिबंधों का असर
गौरतलब है कि रूस की ओर से युक्रेन पर किए गए हमले के बाद दूसरे देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का एलान कर दिया। अमेरिका और ब्रिटेन समेत अन्य बड़े देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण भी निवेशकों की धारणाओं पर असर पड़ा, जिसका सीधा असर बाजार में गिरावट के रूप में सामने आया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद ब्रिटेन ने रूस के बैंकों की संपत्ति फ्रीज करने और रूसी नागरिकों पर यूके के बैंक खाते में 50,000 पाउंड से अधिक रखने पर प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा कर दी थी। ब्रिटिश प्रतिबंधों के कारण प्रीमियर लीग सॉकर टीम चेल्सी एफसी के मालिक रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच की संपत्ति को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

बाजार के इतिहास की पांचवी बड़ी गिरावट
24 घंटे के भीतर हुए इस बड़े नुकसान ने देश के सबसे अमीर लोगों को हिला कर रख दिया। इसके साथ ही उनमें इस बात का डर भी बैठ गया कि यह युद्ध ज्यादा दिनों तक चला तो उन्हें और भी घाटा सहन करना पड़ सकता है। बता दें कि हमले के दौरान गुरुवार को रूसी शेयर बाजार में आई गिरावट स्टॉक मार्केट के इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी गिरावट थी। रूस का बेंचमार्क मोएक्स इंडेक्स 33 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ था। 

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित
शेयर बाजार के बुरी तरह टूटने के साथ ही रूसी करेंसी रूबल ने भी अपना सर्वकालिक निचला स्तर पाया था। गौरतलब है कि शेयर बाजार के इतिहास में यह गिरावट साल 1987 के ब्लैक मंडे दुर्घटना के बाद सबसे बड़ी रही। ब्लैक मंडे को निवेशकों को 50 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इस रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के शेयर बाजार में आई ये बड़ी गिरावट देश का स्टॉक इंडेक्स इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक है। वहीं द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस समय यूरोप में चल रहे सबसे खराब दौर की वजह से शेयर बाजार बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन के साथ विवाद के चलते रूस को अमेरिका सहित कई बड़े देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से रूस के अरबपतियों को काफी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसका सीधे तौर पर असर दिखाई देने लगा है।  


इन रूसी अरबपतियों को लगा तगड़ा झटका
रिपोर्ट के मुताबिक, लुकोइल के अध्यक्ष वागिट अलेपेरोव को एक दिन में सबसे अधिक घाटा हुआ है सिर्फ बीते शनिवार को उनकी नेटवर्थ में एक दिन में लगभग एक तिहाई की गिरावट आई। जो लगभग 6.2 अरब डॉलर घट गई। मॉस्को स्थित तेल उत्पादक के शेयर गुरुवार को लगभग 33 फीसदी तक गिर गए थे। इसके बाद स्टीलमेकर सेवरस्टल के चेयरमैन एलेक्सी मोर्दशोव को गुरुवार को 4.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे उनकी संपत्ति 23 अरब डॉलर रह गई। इसके बाद नोरिल्स्क निकेल के अध्यक्ष और वर्तमान में रूस के सबसे बड़े रईस व्लादिमिर पोतानिन को 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed