फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   russia, japan and Azerbaijan in the race for holding world expo 2025

वर्ल्ड एक्सपो 2025 की मेजबानी के लिए तीन देशों में मची होड़, जल्द होगी वोटिंग

Sat, 24 Nov 2018 05:39 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
russia, japan and Azerbaijan in the race for holding world expo 2025

रूस, जापान व अजरबैजान के शहरों को जल्द पता चलने वाला है कि 2025 वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी कौन करेगा? इस कार्यक्रम से लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित करने के साथ घरेलू अर्थव्यवस्था और संस्कृति को प्रदर्शित करने का अनुमान है। पेरिस आधारित ब्यूरो इंटरनेशन डेस एक्सपोजीशन्स के 170 सदस्य वोट के माध्यम से निर्णय लेंगे कि इस बार के एक्सपो की मेजबानी येकातेरिनबर्ग, ओसाका व बाकू में से कौन करेगा। 

विज्ञापन


पुराने समय के मेलों या प्रदर्शनियों से दुनिया को एफिल टॉवर, फेरिस व्हील व सीटल स्पेस नीडल जैसे अजूबे मिले और आज के संस्करण से मानवता द्वारा सामना की जा रही समस्याओं के निवारण पाने का लक्ष्य है। वर्ल्ड एक्सपो हर पांच वर्ष में एकबार होता है।
विज्ञापन


 2015 में मिलान ने इसकी मेजबानी की थी और 2020 में होने वाले अगले वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात तैयार है। इसके अलावा अंतरिम सालों में शहर विशेष प्रदर्शनियों का भी आयोजन करते हैं। 1980 के बाद से अमेरिका के किसी शहर ने वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आयोजन कई बार छह महीनों तक भी चलते हैं और इसकी मेजबानी में लाखों डॉलर  खर्च हो जाते हैं। लेकिन यह विदेशी लोगों को आकर्षित करके किसी भी देश के किसी भी शहर को वैश्विक पहचान दिला सकता है। पिछली बार एक्सपो की मेजबानी में सफलता न हासिल करने के बाद येकातेरिनबर्ग दूसरी बार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed