{"_id":"5d5ab2338ebc3e89b51c68cd","slug":"rupee-slides-to-six-month-low-closes-at-29-paise-lower-against-us-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 29 पैसे की गिरावट के साथ हुआ बंद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
छह माह के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 29 पैसे की गिरावट के साथ हुआ बंद
Mon, 19 Aug 2019 07:59 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 19 Aug 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी लगातार बढ़ती जा रही है और सोमवार को यह छह माह के निचले स्तर पर 29 पैसे की गिरावट के साथ 71.43 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम बढ़ने तथा विदेशों की अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी भारतीय मुद्रा को लेकर धारणा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों को सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार जल्द ही क्षेत्रविशेष के हिसाब से प्रोत्साहन योजना लेकर सामने आने वाली है।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और कारोबार के दौरान 71.48 रुपये के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया। अंत में रुपया 29 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 71.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह सात फरवरी के बाद रुपये का न्यूनतम बंद स्तर है। तब यह 71.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यदिवस शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 71.14 रुपये पर बंद हुआ था।