फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rupee dives at nine month low against us dollar on monday, crosses 72 mark

72 के पार रुपया, नौ महीने की सबसे बड़ी गिरावट, जानें आप पर कैसे पड़ेगा असर

Mon, 26 Aug 2019 08:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 26 Aug 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
rupee dives at nine month low against us dollar on monday, crosses 72 mark

शेयर बाजार में सोमवार को छाई हरियाली और निवेशकों द्वारा 2.41 लाख करोड़ रुपये की कमाई करने के बावजूद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अपने नौ माह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

36 पैसे की गिरावट

रुपया 36 पैसे की गिरावट के साथ 72.02 के स्तर पर बंद हुआ। यह 14 नवंबर, 2018 के बाद अभी तक का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले दिन में रुपया 72.25 के स्तर पर चला गया था। तुर्की की लीरा, चीन के युआन और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण रुपये में कमजोरी आई है। 

विज्ञापन

आप पर पड़ेगा ऐसे असर

रुपये में ज्यादा गिरावट होने से सबसे पहला असर महंगाई पर पड़ेगा। इसकी वजह से डॉलर काफी मजबूत हो गया है। रुपये में कमजोरी के चलते कच्चा तेल और महंगा हो सकता है। हालांकि यह अभी 57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी के दामों में इजाफा हो सकता है। इससे खाद्य पदार्थों में भी आग लग सकती है। कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करना पड़ेगा, जिसका असर आगे आने वाले दिनों में देखना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ेगा रसोई का बजट

इसकी वजह से आलू-प्याज और हरी सब्जियों की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है, वहीं ब्रेड व अंडा जैसी दैनिक उपयोग की चीजें भी महंगी हो सकती हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ सकता है। डीजल बढ़ने से जहां शहरों में दूध, फल, सब्जियां महंगी हो जाएंगी, वहीं दूसरी तरफ आना-जाना भी बढ़ जाएगा।  

विदेश में पढ़ना, रहना महंगा

विदेश में पढ़ाई करना या फिर घूमने के लिए जाना भी महंगा हो गया है, क्योंकि ज्यादातर देशों में डॉलर में ही भुगतान करना होता है। ऐसे में होटल के किराये से लेकर के हवाई टिकट के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed