फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rs 2000 notes will not be exchanged in RBI regional offices on April 1 Biz Updates in hindi

Biz Updates: सरकार ने अब तक की रिकॉर्ड एक करोड़ टन से ज्यादा गेहूं की खरीद, पढ़ें व्यापार की खबरें

Fri, 29 Mar 2024 07:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rs 2000 notes will not be exchanged in RBI regional offices on April 1 Biz Updates in hindi
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

सरकार ने इस साल समय से पहले शुरू हुई खरीद में 27 मार्च तक रिकॉर्ड 1.02 करोड़ टन गेहूं की खरीदारी की है। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,000 टन रहा था। दरअसल, इससे पहले गेहूं की सरकारी खरीद कभी भी 22 मार्च से पहले नहीं हुई थी। इस बार भारतीय खाद्य निगम ने पहले करते हुए 10 मार्च से पहले ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी। इसमें पहली सफलता उसे 13 मार्च को राजस्थान के झालावाड़, फिर मध्य प्रदेश और अब उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मिली है, जहां से खरीद शुरू हो गई है। इस क्रम में सबसे ज्यादा उत्पादन वाले राज्य पंजाब और हरियाणा में गेहूं की खरीदारी एक अप्रैल से शुरू होगी। केंद्र सरकार ने इस सत्र के लिए गेहूं की खरीदारी का लक्ष्य 3.2 करोड़ टन रखा है।

विज्ञापन


एक अप्रैल को 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा बंद
आरबीआई ने कहा कि एक अप्रैल को आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा बंद रहेगी। खातों के वार्षिक समापन के कारण केंद्रीय बैंक ने यह फैसला लिया है। यह सुविधा मंगलवार को फिर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

चावल कारोबारियों ने बढ़ाया निर्यात मूल्य
चावल शिपमेंट पर ज्यादा शुल्क लगने से देश के शीर्ष चावल निर्यातकों ने निर्यात की कीमत बढ़ा दी है। 5 फीसदी टूटे उबले किस्म के चावल की कीमत इस सप्ताह 550 से 558 डॉलर प्रति टन थी। इस महीने की शुरुआत में कीमतें 560 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। एक डीलर ने कहा, हमें कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं क्योंकि सरकार 20 फीसदी निर्यात शुल्क की गणना के लिए फ्री ऑन बोर्ड मूल्य के बजाय कुल लेनदेन मूल्य पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकोषीय घाटा फरवरी अंत तक सालाना लक्ष्य के 86.5 फीसदी पर
सरकार का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में फरवरी के अंत तक संशोधित लक्ष्य का 86.5 फीसदी या 15 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 2022-23 की समान अवधि में संशोधित अनुमान (आरई) का 82.8 फीसदी रहा था। 2023-24 में राजकोषीय घाटा 17.35 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी का 5.8 फीसदी रहने का अनुमान है। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी तक सरकार की कुल प्राप्तियां 22.45 लाख करोड़ रुपये या 81.5 फीसदी रही। केंद्र की ओर से किया गया कुल खर्च 37.47 लाख करोड़ रुपये रहा, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान का 83.4 फीसदी है। एजेंसी

एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे टोयोटा के वाहन
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर एक अप्रैल से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतें एक फीसदी तक बढ़ाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा, उत्पादन लागत और परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण विशिष्ट मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना है। एजेंसी

रिलायंस ने अदाणी पावर में खरीदा 26% हिस्सा
मुकेश अंबानी व गौतम अदाणी ने पहली बार समझौता किए हैं। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अदाणी के मध्यप्रदेश पावर परियोजना में 26 फीसदी हिस्सा खरीदी है। रिलायंस ने अदाणी पावर की महान एनर्जेन लि. में 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। 

धीमी पड़ी बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर, फरवरी में 6.7 फीसदी
उर्वरक जैसे क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी, 2024 में सालाना आधार पर सुस्त पड़कर 6.7 फीसदी रह गई। हालांकि, यह वृद्धि दर जनवरी की तुलना में अधिक है।
बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ प्रमुख क्षेत्रों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट व बिजली की वृद्धि दर जनवरी में 4.1 फीसदी रही थी। फरवरी, 2023 में यह दर 7.4 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, कुल मिलाकर इन क्षेत्रों के उत्पादन की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-फरवरी के दौरान घटकर 7.7 फीसदी रह गई, जो 2022-23 की समान अवधि में 8.2 फीसदी रही थी। उर्वरक क्षेत्र में उत्पादन की वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गई। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ प्रमुख क्षेत्रों का योगदान 40.27 फीसदी है।

11 बैंकों के जरिये होगा सोने और चांदी का आयात
सरकार ने बृहस्पतिवार को 2024-25 के दौरान सोने व चांदी के आयात के लिए अधिकृत बैंकों की सूची अपडेट की है। सूची के अनुसार, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई सहित 11 बैंकों को आरबीआई की ओर से एक अप्रैल से 2024-25 के लिए सोने और चांदी के आयात के लिए अधिकृत किया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा, तीन बैंकों इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को सिर्फ सोना आयात के लिए अधिकृत किया गया है। 

अगले दशक में देश की 10 फीसदी तक होगी विकास दर : आरबीआई
भारत अगले दशक में 10 फीसदी की विकास दर को हासिल कर सकता है। आरबीआई के उप गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने कहा, इस आधार पर 2032 तक यह दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2050 तक यह विश्व में पहले स्थान पर होगा। पात्रा ने जापान में पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा, भारत की विकास प्रवृत्ति महामारी के बाद के बदलाव के शिखर पर है। इसके शुरुआती संकेत 2000 के दशक के दौरान 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के हैं। भारत के हालिया विकास प्रदर्शन ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। उदाहरण के लिए, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अप्रैल 2023 और जनवरी 2024 के लिए विकास दर के अपने पूर्वानुमान को 0.80 फीसदी बढ़ा दिया है। आईएमएफ को उम्मीद है कि भारत वैश्विक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान देगा, जो बाजार विनिमय दरों के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आगामी दशक में जर्मनी और जापान से आगे निकलने की स्थिति में है।

कम हो रही महंगाई: पात्रा ने कहा, महामारी, मौसम से प्रेरित खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ी थी। भारत में अब यह कम होने लगी है। सितंबर 2023 से महंगाई दर छह फीसदी से नीचे है जो आरबीआई का दो फीसदी घटबढ़ के साथ का तय दायरा है।

अदाणी का 10,000 करोड़ निवेश वाला तांबा प्लांट शुरू
अदाणी समूह के करीब 10,000 करोड़ रुपये के निवेश वाले तांबा प्लांट का पहला चरण गुजरात के मुंद्रा में शुरू हो गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन कॉपर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कच्छ कॉपर ने इसे स्थापित किया है। इससे सालाना 5 लाख टन रिफाइंड कॉपर का उत्पादन होगा। 2029 तक इसे बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा। इससे कुल 7,000 रोजगार पैदा होंगे। अदाणी समूह की इस योजना से भारत चीन और अन्य देशों में शामिल हो गया है जो तेजी से तांबे का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। 



चीन और पेरू दुनिया का 38 फीसदी तांबा उत्पादन करते हैं। यह जीवाश्म ईंधन से दूर जाने के लिए महत्वपूर्ण मेटल है। ऊर्जा परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर फोटोवोल्टिक्स सहित अन्य प्रौद्योगिकी सेक्टर में तांबे का उपयोग होता है। पिछले वित्त वर्ष में देश में कुल 7,5 लाख टन तांबे की खपत हुई थी। ज्यादातर तांबा आयात होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed