फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rotate officers on time by identifying sensitive posts, CVC's advice to banks, government departments

CVC: संवेदनशील पदों की पहचान कर अधिकारियों को समय पर रोटेट करें, बैंकों, सरकारी विभागों को सीवीसी की नसीहत

Wed, 26 Oct 2022 06:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 26 Oct 2022 06:04 PM IST
सार

CVC: सीवीसी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, उपक्रमों और केंद्र सरकार के विभागों को नियमित रूप से संवेदनशील पदों की पहचान करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें संभालने वाले अधिकारियों को रोटेट करने को कहा है।

विज्ञापन
Rotate officers on time by identifying sensitive posts, CVC's advice to banks, government departments
cvc

विस्तार

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, उपक्रमों और केंद्र सरकार के विभागों को नियमित रूप से संवेदनशील पदों की पहचान करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें संभालने वाले अधिकारियों के रोटेशन को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

सीवीसी की ओर से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब उसने देखा कि कई संगठन संवेदनशील पदों की पहचान के बारे में उसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन

एक आदेश में आयोग ने कहा कि मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) - जो भ्रष्टाचार की जांच के लिए पैनल की दूर की शाखा के रूप में कार्य करते हैं- को संबंधित संगठनों के मुख्य कार्यकारी/ प्रबंधन के परामर्श से संवेदनशील पदों की पहचान करने के लिए तुरंत पहल करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीसी के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अजय दुबे ने कहा कि सभी सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार की जांच में सीवीसी के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed