{"_id":"5e85a0c78ebc3e72b96fc913","slug":"rinl-hdfc-group-extends-aid-towards-pm-cares-fund-to-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC समूह, सार्वजनिक क्षेत्र की RINL ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में की आर्थिक मदद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HDFC समूह, सार्वजनिक क्षेत्र की RINL ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में की आर्थिक मदद
Thu, 02 Apr 2020 01:52 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कई कंपनियों ने भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए सरकार को आर्थिक मदद की है। वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी समूह ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान में प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम-केयर्स फंड) में 150 करोड़ रुपये देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए बनाए गए पीएम-केयर्स कोष में 6.16 करोड़ रुपये का योगदान कर रही है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारीक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह हम सभी के लिये अनिश्चित और प्रयास करने वाला दौर है। पीएम केयर्स फंड में हमारा योगदान केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों आदि की सराहना के लिये है।’’
विज्ञापन
वहीं आरआईएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीके रथ ने कहा कि 6.16 करोड़ रुपये में से 1.16 करोड़ रुपये पहले ही कोष में जमा किए जा चुके हैं। इसके अलावा कंपनी आंध्र प्रदेश में अपने संयंत्र के आसपास रहने वाले लोगों को भोजन के पैकेट, मास्क और हैंड सैनिटाइजर जैसे जरूरी सामान उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
संकट की घड़ी में पीएम केयर्स का गठन
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है।
अन्य कंपनियों ने भी की आर्थिक मदद
- विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन - 1,125 करोड़ रुपये
- केआईओसीएल - 10 करोड़ रुपये
- भेल - 15.72 करोड़ रुपये
- भारती एंटरप्राइजेज - 100 करोड़ रुपये
- टाटा संस और टाटा ट्रस्ट - 1,500 करोड़ रुपये
- पेटीएम - 500 करोड़ रुपये
- मुकेश अंबानी - 500 करोड़ रुपये
- गौतम अडाणी - 100 करोड़ रुपये
- अडाणी फाउंडेशन - 100 करोड़ रुपये
- रेल मंत्रालय - 151 करोड़ रुपये