फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RIL raises 4 billion dollar in indias biggest forex bond issue Know where this amount will be used

Forex Bond Issue: रिलायंस ने फॉरेन करेंसी बॉन्ड से जुटाये 4 अरब डॉलर, जानें इस रकम का कहां होगा इस्तेमाल

Thu, 06 Jan 2022 03:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Jan 2022 03:56 PM IST
सार

Indias Biggest Forex Bond Issue: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फॉरेन करेंसी बॉन्ड के जरिये करीब 4 अरब डॉलर (लगभग 29 लाख करोड़ रुपये) कर रकम जुटाई है। कंपनी की ओर से यूएस डॉलर बॉन्ड तीन चरणों में जारी किए गए था और ये बॉन्ड इश्यू तीन गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। 
 

विज्ञापन
RIL raises 4 billion dollar in indias biggest forex bond issue Know where this amount will be used
रिलायंस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फॉरेन करेंसी बॉन्ड के जरिये करीब 4 अरब डॉलर (लगभग 29 लाख करोड़ रुपये) कर रकम जुटाई है। कंपनी की ओर से यूएस डॉलर बॉन्ड तीन चरणों में जारी किए गए था और ये बॉन्ड इश्यू तीन गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। 

विज्ञापन


तीन चरणों में जारी किए गए बॉन्ड 
बॉन्ड जारी करने के तीनों चरणों पर नजर डालें तों  2.875 फीसदी पर 1.5 अरब डॉलर (11 हजार करोड़ रुपये) 10 साल के लिए, 3.625 फीसदी पर 1.75 अरब डॉलर (करीब 13 हजार करोड़ रुपये) 30 साल के लिए और 3.750 फीसदी पर 75 करोड़ डॉलर (5.5 हजार करोड़) 40 साल के लिए जारी हुए थे। ये बॉन्ड हाई क्वालिटी फिक्स्ड इनकम अकाउंट में वितिरित किए गए। इसके तहत 69 फीसदी फंड मैनेजर्स को, 24 फीसदी बीमा कंपनियों को, 5 फीसदी बैंकों को और 2 फीसदी पब्लिक इंस्टीट्यूशंस को वितरित किए गए। 
विज्ञापन


उधारी चुकाने में इस्तेमाल होगी रकम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज बॉन्ड के जरिए जुटाई गई इस बड़ी रकम का इस्तेमाल मौजूदा उधारियों को चुकाने के लिए करेगी। रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से कहा गया कि बॉन्ड के लिए एशिया, यूरोप और अमेरिका से 200 से ज्यादा ऑर्डर मिले थे। ज्योग्राफिकल बेसिस पर बॉन्ड्स का डिस्ट्रीब्यूशन देखें तो एशिया में 53 फीसदी, यूरोप में 14 फीसदी और अमेरिका में 33 फभ्सदी बॉन्ड वितरित किए गए हैं। रिलायंस के जॉइंट सीएफओ श्रीकांत वेंकटचारी ने कहा कि मेगा इश्यू कंपनी के लिए सबसे बड़ा डेट मार्केट ट्रांजैक्शन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed