फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation rises to 4-month high of 5.69 pc in December against 5.55 pc in November: Govt data

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर, दिसंबर में 5.69% पर पहुंची

Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई, यह नवंबर में 5.55 प्रतिशत थी। सरकार के आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन
Retail inflation rises to 4-month high of 5.69 pc in December against 5.55 pc in November: Govt data
खुदरा महंगाई दर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई, यह नवंबर में 5.55 प्रतिशत थी। शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ा है। सरकार के आंकड़ों कें मुताबिक एक साल पहले इसी महीने में इसमें 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से महंगाई के आंकड़े जारी किए गए।

विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 2% से 6% के सहिष्णुता बैंड के भीतर

खुदरा महंगाई दर दिसंबर महीने में भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 प्रतिशत के सहिष्णुता बैंड के भीतर बनी हुई है। शुक्रवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से महंगाई से जुड़े आंकड़े जारी किए गए। खुदरा महंगाई दर दिसंबर महीने में भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 प्रतिशत के सहिष्णुता बैंड के भीतर बनी हुई है।

विज्ञापन

दिसंबर महीने में खाने-पीने की चीजें 9.53% महंगी हुईं

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार क्रमिक आधार पर मुद्रास्फीति में शून्य से 0.32 प्रतिशत नीचे गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 9.53 प्रतिशत रही। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुद्रास्फीति की दर मामूली बढ़त के साथ क्रमशः 5.93 प्रतिशत व 5.46 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 5.85 प्रतिशत और 5.26 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में सब्जियों की महंगाई बढ़कर 27.64% पर पहुंची

दिसंबर में सब्जियों की महंगाई दर बढ़कर 27.64 फीसदी हो गई, जो नवंबर में 17.7 फीसदी थी। इसके अलावा ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति में शुन्य से 0.99 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें शून्य से 0.77 प्रतिशत नीचे की गिरावट दर्ज की गई थी।

आरबीआई एमपीसी ने 2023-24 के लिए 5.4% रखा है महंगाई का अनुमान

दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) में रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति के लक्ष्य को 5.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। अगस्त की मौद्रिक नीति समीक्षा में रिजर्व बैंक एमपीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया था।

सरकार की ओर से जारी किए गए महंगाई के आंकड़े

Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed