फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   retail inflation at seven months peak in may, food prices at a new high

सात माह के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई दर, खाने-पीने की चीजों के दामों में हुईं बढ़ोतरी

Wed, 12 Jun 2019 08:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 12 Jun 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
retail inflation at seven months peak in may, food prices at a new high

मई माह में खुदरा महंगाई दर अपने सात माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ही ऐसा देखने को मिला है। वित्त मंत्रालय के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई दर 3.05 फीसदी हो गई है।  

विज्ञापन

अप्रैल में थी 2.99 फीसदी

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी संशोधित आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में 2.99 फीसदी रही। पहले प्रारंभिक आंकड़ों में इसके 2.92 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया था। 

विज्ञापन


मई 2018 में खुदरा मुद्रास्फीति 4.87 फीसदी पर थी। मई में मुद्रास्फीति का आंकड़ा अक्टूबर 2018 के बाद सबसे ऊंचा है। गत अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 3.38 फीसदी थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति मई में 1.83 फीसदी रही। यह अप्रैल के 1.1 फीसदी की तुलना में अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति की समीक्षा के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर गौर करता है। 

औद्योगिक वृद्धि छह महीने के शीर्ष पर

अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर 3.4 फीसदी के साथ छह महीने के शीर्ष पर पहुंच गई है, जो अक्तूबर 2018 के 8.4 फीसदी के बाद सबसे ज्यादा है। इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़त खनन और ऊर्जा क्षेत्र में रही। पिछले साल की समान अवधि में आईआईपी 4.5 फीसदी रही थी।



अप्रैल में खनन क्षेत्र में वृद्धि दर 5.1 फीसदी रही, जो एक साल पहले 3.8 फीसदी थी। इसी तरह, ऊर्जा क्षेत्र में उत्पादन की दर भी पिछले साल के 2.1 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी पहुंच गई। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed