फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   retail food inflation rises by 3.99 percent in September due to onion

प्याज ने निकाले आंसू, सितंबर में खुदरा महंगाई दर 3.99 फीसदी पर पहुंची

Mon, 14 Oct 2019 06:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Oct 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
retail food inflation rises by 3.99 percent in September due to onion
प्याज - फोटो : अमर उजाला

सितंबर महीने में प्याज की कीमतों में 54 फीसदी का उछाल होने से खुदरा महंगाई दर (Consumer Price Index) में 3.99 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले अगस्त में खुदरा महंगाई दर 3.21 फीसदी थी। यह अक्तूबर 2018 के बाद की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। सितंबर माह में खाद्य महंगाई दर 5.11 फीसदी रही, जोकि अगस्त में 2.99 फीसदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान सब्जियों में सबसे ज्यादा प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। बारिश और बाढ़ के चलते देश के कई राज्यों में प्याज 60 से 80 रुपये प्रति किलो पर बिका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

थोक महंगाई दर में दिखी कमी

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर महीने में 0.33 फीसदी पर आ गई है। यह जून 2016 के सबसे निचले स्तर पर है। अगस्त में यह 1.08 फीसदी थी। वहीं पिछले साल सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 5.22 फीसदी थी।

खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी

सितंबर के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की दर 7.47 फीसदी रही। वहीं गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों की वृद्धि दर 2.18 फीसदी रही। सितंबर में फल, सब्जियां, गेहूं, मीट और दूध की थोक महंगाई दर 0.6 फीसदी रही है। बता दें कि थोक मूल्य सूचकांक में प्राइमरी आर्टिकल्स की हिस्सेदारी 22.62 फीसदी है।  

मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की महंगाई दर 0.1 फीसदी

मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की बात करें, तो इसकी थोक महंगाई दर सितंबर में 0.1 फीसदी रही। डब्ल्यूपीआई में इसकी हिस्सेदारी 64.23 फीसद है। ईंधन और पावर क्षेत्र में महंगाई दर -0.5 फीसद रही।  

डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स में 5.98 फीसदी की बढ़ोतरी

सितंबर के दौरान डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स में 5.98 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले महिने अगस्त में यह 5.75 फीसदी थी। इसमें प्राइमरी आर्टिकल्स ग्रुप और मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद कैटेगरी के खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए मूल रूप से उपभोक्ता महंगाई दर को प्राथमिक रूप से ट्रैक करता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed