फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   resolution of financial services companies will take place through ibc

दिवालिया कानून के तहत होगा वित्तीय सेवा कंपनियों का समाधान

Fri, 15 Nov 2019 06:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 15 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
resolution of financial services companies will take place through ibc

अब वित्तीय सेवा प्रदाताओं से जुड़े मामलों का समाधान भी दिवालिया कानून के तहत किया जा सकेगा। सरकार ने इसके लिए दिवालिया कानून के तहत नियम अधिसूचित कर दिए हैं। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने शोध क्षमता और दिवालिया (वित्तीय सेवा प्रदाताओं के दिवालियापन और परिसमापन कार्यवाही और न्यायिक प्राधिकरण को आवेदन) नियम, 2019 को अधिसूचित कर दिया है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैंकों की तुलना में व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाताओं (एफएसपी) की दिवालिया और परिसमापन कार्यवाही के लिए एक उचित फ्रेमवर्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


संहिता की धारा 227 केंद्र सरकार को वित्तीय क्षेत्र के नियामकों, एफएसपी या विभिन्न श्रेणियो के एफएसपी के साथ परामर्श से दिवालिया और परिसमापन की कार्यवाही के लिए नियम अधिसूचित करने की अनुमति देता है। अहम बात यह है कि एफएसपी के लिए कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) ‘सिर्फ उचित नियामक के आवेदन पर’ ही शुरू की जाएगी। यह कदम कई ऐसी इकाइयों के वित्तीय संकट में फंसने से संबंधित मामलों के मद्देनजर उठाया गया है, जो वित्तीय सेवा क्षेत्र से आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी मामलों के सचिव इंजेति श्रीनिवास ने कहा कि धारा 227 के अंतर्गत वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए विशेष फ्रेमवर्क उपलब्ध कराने का उद्देश्य बैंकों और अन्य अहम वित्तीय सेवा कंपनियों को वित्तीय समाधान के लिए एक पूर्ण कानून की पेशकश करना है।


उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्थागत रूप से महत्वपूर्ण श्रेणी में नहीं आने वाली एफएसपी की विशेष श्रेणियों को भी अधिसूचित करेगी और संहिता के सामान्य प्रावधानों के तहत उनका समाधान निकाला जाएगा, जो सामान्य रूप से कॉरपोरेट कर्जदारों पर लागू होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed