फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank Committee emphasizes on use of QR codes in transactions

रिजर्व बैंक समिति ने कहा, लेनदेन के लिए लाभदायक है QR कोड, इस्तेमाल पर दिया जोर

Thu, 23 Jul 2020 01:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Reserve Bank Committee emphasizes on use of QR codes in transactions
QR Code - फोटो : social media

अर्थव्यवस्था में नकदी के इस्तेमाल को कम करने के लिए सरकार को ग्राहकों के बीच क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड के जरिए लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने चाहिए। रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। क्यूआर कोड के जरिए विभिन्न बिक्री केंद्रों और दुकानों पर मोबाइल से आसानी से भुगतान किया जा सकता है। 

विज्ञापन


क्या है क्यूआर कोड ? 
क्यूआर कोड पर्याप्त सूचनाओं को अपने में संग्रहित रख सकता है। यह एक तरह का बारकोड होता है जिसे मशीन के जरिए पढ़ लिया जाता है। एक जापानी कंपनी 'डेंसो वेव' ने साल 1990 में क्यूआर कोड का आविष्कार किया था। भारत में क्यूआर कोड भुगतान प्रणाली व्यापक तौर पर तीन तरह से - भारत क्यूआर, यूपीआई क्यूआर और प्रॉप्रिएटरी क्यूआर के जरिए काम करती है। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की समिति ने दिए सुझाव
आईआईटी बंबई के प्रोफेसर एमरिटस डीबी पाठक की अध्यक्षता वाली रिजर्व बैंक की इस समिति ने और भी कई सुझाव इस संबंध में दिए हैं। उसने कहा है कि जो व्यापारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भुगतान स्वीकार करते हैं, उन्हें कर प्रोत्साहन भी दिया जाना चाहिए। क्यूआर कोड के विश्लेषण के लिए गठित इस समिति ने कहा है कि देश में क्यूआर कोड के जरिए लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए और इसे लोगों के बीच आकर्षक बनाने के लिए सरकार को प्रोत्साहन योजनाओं को भी शुरू करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोर्ड से होंगे ये लाभ
क्यूआर कोर्ड के जरिए कोई भी बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, किराना सामान, यात्रा और अन्य कई तरह के भुगतान कर सकता है। रिजर्व बैंक को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कागज आधारित क्यूआर कोड काफी सस्ता और लागत प्रभावी है। इसमें रखरखाव की भी जरूरत नहीं पड़ती है। रिजर्व बैंक ने इस रिपोर्ट पर लोगों तथा अन्य संबंध पक्षों से 10 अगस्त तक अपने सुझाव और टिप्पणियां भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed