फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   report says that employees in India are struggling with more work pressure during coronavirus epidemic

महामारी के दौरान दबाव से जूझ रहे हैं कर्मचारी, करना पड़ रहा है अधिक काम: रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2020 04:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Oct 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
report says that employees in India are struggling with more work pressure during coronavirus epidemic
कर्मचारी - फोटो : pixabay

भारत में कर्मचारियों को काम और निजी जीवन के बीच अलगाव की कमी के साथ-साथ कोविड-19 के चलते सुस्ती को लेकर काम से संबंधित अधिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम वर्क ट्रेंड इंडेक्स के अनुसार, भारत में 29 फीसदी कर्मचारी काम के अधिक दबाव का सामना कर रहे हैं। यह एशिया में दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। 

विज्ञापन


आठ देशों के लोगों ने लिया सर्वे में भाग
माइक्रोसॉफ्ट ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एक सर्वेक्षण किया, जिसमें छह हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। ये लोग आठ देशों के थे। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सर्वाधिक 41 फीसदी से अधिक कर्मचारियों ने माना कि काम और निजी जीवन में फर्क नहीं रह जाने के कारण वे अधिक दबाव से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कंट्री हेड (आधुनिक कार्य) समिक रॉय ने कहा कि, 'पिछले छह महीनों में हमने देखा है कि कैसे कोविड-19 ने हर जगह रिमोट युग का निर्माण किया है। इसने एक भौतिक स्थान के बजाय एक आभासी दुनिया में रहने वाले व्यक्ति तक एक नए कार्यस्थल के विकास को प्रेरित किया है। जैसे-जैसे व्यवसाय काम करने के नए तरीके को अपना रहे हैं, यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि कर्मचारियों के ऊपर नई कार्य परिस्थितियों को विभिन्न आयामों के किस प्रकार के प्रभाव पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को करना पड़ रहा है अधिक काम
रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 29 फीसदी कर्मचारियों ने माना कि नए माहौल में उन्हें अधिक काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब पहले की तुलना में एक घंटे अधिक काम करना पड़ रहा है। हालांकि जर्मनी के कर्मचारियों ने माना कि नई परिस्थितियों में पहले की तुलना में बेहद कम बदलाव आए हैं। अध्ययन के आंकड़ों के अनुसार, विश्व स्तर पर कर्मचारी पहले की तुलना में अधिक बैठकों में भाग ले रहे हैं, अधिक ऑर्डर पर काम कर रहे हैं, अधिक एड हॉक कॉल ले रहे हैं और अधिक चैट में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed