फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report says 5G and Telecom Sector jobs in India see 33.7 Percent growth in last 12 months

Telecom Sector: 5जी और दूरसंचार क्षेत्र से जुड़ीं नौकरियों में 33.7 फीसदी इजाफा, अगली तिमाही में बढ़ेगी मांग

Wed, 19 Oct 2022 05:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली।
एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Oct 2022 05:24 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय जॉब वेबसाइट्स के अनुसार, पिछले साल से इस सितंबर के बीच 5जी और दूरसंचार से जुड़ी नौकरियों में 33.7 फीसदी बढ़त देखी गई है। इंडीड इंडिया के करियर विशेषज्ञ सौमित्र चंद ने कहा कि कंपनियों ने 5जी तकनीक और सेवाओं को विकसित करने के लिए पहले से ही लोगों को रखना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Report says 5G and Telecom Sector jobs in India see 33.7 Percent growth in last 12 months
5जी और दूरसंचार से जुड़ी नौकरियों में उछाल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले 12 महीनों में 5जी और दूरसंचार से जुड़ी नौकरियों में तेज उछाल देखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस उछाल की वजह यह है कि दूरसंचार कंपनियां चाहती हैं कि लोग तेजी से 5जी तकनीक अपनाएं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जॉब वेबसाइट्स के अनुसार, पिछले साल से इस सितंबर के बीच 5जी और दूरसंचार से जुड़ी नौकरियों में 33.7 फीसदी बढ़त देखी गई है। इंडीड इंडिया के करियर विशेषज्ञ सौमित्र चंद ने कहा कि कंपनियों ने 5जी तकनीक और सेवाओं को विकसित करने के लिए पहले से ही लोगों को रखना शुरू कर दिया था। कंपनियां तेजी से 5जी अपना रही हैं। इससे अगली तिमाही में भी ऐसी नौकरियों की मांग बढ़ेगी। इसके साथ ही 5जी तकनीक के लिए सुरक्षा तंत्र डिजाइन करने और नेटवर्क बनाने जैसे काम में भी कुशल प्रतिभाओं की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा में भी बढ़े रोजगार
रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कोरोना की वजह से कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधाएं दी हैं। इससे साइबर सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रबंधन की मांग बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त, 2019 से अगस्त, 2022 के बीच साइबर सुरक्षा के लिए नौकरियों की पोस्टिंग में 81% वृद्धि हुई है। अगस्त, 2019 से अगस्त, 2022 के बीच साइबर सुरक्षा की नौकरियों में 25.5% प्रतिभाओं की कमी रही है। ऐसे में 5जी सेवाओं के लॉन्च से सुरक्षा संबंधी नौकरियों में बड़ा उछाल आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने 1000 को निकाला
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने अपने हर डिवीजन से कुल मिलाकर कम-से-कम एक हजार लोगों की छंटनी की है। ये जानकारी अमेरिकी वेबसाइट एक्सिओस ने मंगलवार को सूत्र के हवाले से दी। अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ताजा उदाहरण है, जिसने दुनियाभर में छाई आर्थिक मंदी की आशंका के चलते लोगों को नौकरी से निकाला है। इसके साथ ही कंपनी ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। 

  • इस छंटनी का असर माइक्रोसॉफ्ट की कुल कर्मचारियों की संख्या के तकरीबन एक फीसदी पर पड़ेगा। बता दें कि 30 जून के आंकड़ों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की कुल संख्या 2 लाख 21 हजार है। कंपनी ने जुलाई में कहा था कि कुछ छोटी भूमिकाओं को कम किया गया है और इस वजह से आगे भी छंटनी जारी रह सकती है।
  • बढ़ती ब्याज दरों और यूरोप में आसमान छूती महंगाई के चलते कई बड़ी टेक्नॉलजी कंपनियों जैसे मेटा (फेसबुक), ट्विटर, स्नैप आदि ने भी छंटनी की है और भर्ती की प्रक्रिया को भी या तो रोक दिया है या बहुत धीमा कर दिया है।


पहली छमाही में आईटी कंपनियों ने 1.05 लाख फ्रेशर्स को दीं नौकरियां
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में इन्फोसिस समेत चार प्रमुख आईटी कंपनियों ने 1.05 लाख फ्रेशर्स को नौकरी दी है। इन कंपनियों ने पिछले साल इसी अवधि में 97,000 भर्तियां की थीं।


चारों कंपनियों का मानना है कि नए कर्मचारी अनिश्चितता के माहौल में ज्यादा विश्वसनीय होते हैं। इसलिए वरिष्ठ स्तर पर नियुक्ति के बजाय प्रशिक्षण कार्यक्रम बढ़ाने पर जोर है।  टीसीएस को छोड़ बाकी कंपनियों में पिछली तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर कम या स्थिर रही है।

  • इन्फोसिस : पहली छमाही में 40,000 लोगों की भर्ती की है। चालू वित्त वर्ष में 50,000 भर्तियों की है योजना।
  • टीसीएस : 35,000 फ्रेशर्स को नौकरी दे चुकी है।
  • विप्रो : 14,000 भर्तियां पहली छमाही में कर चुकी है। 2022-23 में 30,000 लोगों की भर्ती कर सकती है।
  • एचसीएल टेक : चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान 16,000 भर्ती कर चुकी है। कंपनी की 30,000 लोगों की भर्ती की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed