फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report Retail inflation likely hit five month high in September on food prices

Retail inflation: खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से सितंबर में पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है खुदरा महंगाई

Tue, 11 Oct 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 06:36 AM IST
सार

47 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में दावा किया गया है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण आपूर्ति संबंधी बाधाओं और असामान्य बारिश की वजह से अनाज एवं सब्जियों जैसे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की महंगाई दो साल से लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Report Retail inflation likely hit five month high in September on food prices
बढ़ सकती है खुदरा महंगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असामान्य बारिश और खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 7.30 फीसदी तक पहुंच सकती है। यह इस साल अप्रैल के बाद खुदरा महंगाई का पांच महीने का उच्च स्तर होगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही यह लगातार 9वां महीना होगा, जब खुदरा कीमतों पर आधारित महंगाई आरबीआई के ऊपरी दायरे से ज्यादा होगी। अगस्त में यह सात फीसदी रही थी। 47 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में दावा किया गया है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण आपूर्ति संबंधी बाधाओं और असामान्य बारिश की वजह से अनाज एवं सब्जियों जैसे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की महंगाई दो साल से लगातार बढ़ रही हैं। कोरोना के कारण पहले से ही आर्थिक झटकों से जूझ रहे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग इस वृद्धि से और प्रभावित होंगे क्योंकि वे कमाई का एक बड़ा हिस्सा भोजन पर खर्च करते हैं। सरकार 12 अक्तूबर को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर सकती है।
विज्ञापन


अनाज और दाल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
क्रिसिल के अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई के मोर्चे पर दबाव बना हुआ है। चिंता की बात है कि काफी समय से अनाज और दालों की घट रही महंगाई अभूतपूर्व गति से बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed