{"_id":"60f19e8987cc6a6c5d740756","slug":"reliance-retail-ventures-limited-bought-majority-stake-in-just-dial-deal-done-for-rs-3497-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reliance Justdial Deal: जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, 3497 करोड़ रुपये में हुआ सौदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Reliance Justdial Deal: जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, 3497 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
Fri, 16 Jul 2021 08:28 PM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:28 PM IST
सार
अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,497 करोड़ रुपये निवेश करेगी। वीएसएस मणि जस्ट डायल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तौर पर अपनी कामकाज जारी रखेंगे। आरआरवीएल की ओर से निवेश की गई पूंजी जस्ट डायल के विकास और विस्तार में काम आएगी।
विज्ञापन
जस्ट डायल अपनी लोकल व्यवसायों की सूची को और पुख्ता करेगी। जस्ट डायल अपने प्लेटफॉर्म पर लाखों उत्पादों और सेवाओं के विस्तार पर काम करेगी जिससे लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश जस्ट डायल के मौजूदा डेटाबेस को भी मदद पहुंचाएगा। 31 मार्च 2021 तक जस्ट डायल के डेटाबेस में 30.4 मिलियन लिस्टिंग थी और तिमाही के दौरान 129.1 मिलियन यूनिक यूजर्स जस्ट डायल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
सौदे पर बोलते हुए, आरआरवीएल की निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस, पहली पीढ़ी के उद्यमी वीएसएस मणि के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित है, जिन्होंने अपने व्यापारिक कौशल और दृढ़ता के बल पर मजबूत व्यवसाय बनाया है। जस्ट डायल में निवेश हमारे लाखों साझेदार व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए डिजिटल इकोसिस्टम को और बढ़ाएगा, साथ ही यह न्यू कॉमर्स के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
विज्ञापन