फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance: Mukesh Ambani expressed condolences to those killed in the Pahalgam attack, said this in a statement

Reliance: मुकेश अंबानी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, बयान जारी कर कही यह बात

Thu, 24 Apr 2025 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 24 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

Reliance: रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में निर्दोष भारतीयों की मौत पर रिलायंस परिवार की ओर से शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम हमले में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने और क्या कहा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Reliance: Mukesh Ambani expressed condolences to those killed in the Pahalgam attack, said this in a statement
मुकेश अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंधक निदेशक मुकेश डी अंबानी ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की मौत पर रिलायंस परिवार की ओर से शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन

रिलायंस का अस्पताल घायलों का करेगा मुफ्त इलाज

रिलायंस के मुखिया ने अपने बयान में कहा, “पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में निर्दोष भारतीयों की मौत पर रिलायंस परिवार शोक व्यक्त करता है। पीड़ित परिवारों के प्रति हम हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम हमले में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुंबई स्थित हमारा रिलायंस फाउंडेशन सर एच एन अस्पताल सभी घायलों का मुफ्त इलाज करेगा।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के जवाब से पाकिस्तानी निवेशकों की नींद उड़ी, जानें क्या हुआ बाजार का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद मानवता का दुश्मन: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा, "आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका किसी भी तरह से, और किसी भी व्यक्ति द्वारा समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होने कहा कि आतंकवाद के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में हम माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ खड़े हैं।

आतंकियों ने मंगलवार को पहलगाम में 26 पर्यटकों की कर दी थी बर्बर हत्या

मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद पूरे देश के लोगों में आक्रोश दिखा और पक्ष-विपक्ष सभी ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 



ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: सात दिनों की लगातार बढ़त के बाद बाजार गिरा; सेंसेक्स 315 अंक फिसला, निफ्टी 24250 से नीचे

उधर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी जिले स्थित झंझारपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए आतंक के खिलाफ अपनी मंशा पूरी दुनिया के सामने जाहिर कर दी। पीएम ने दो टूक कहा, "140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी"

पीएम बोले- आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पहलगाम आतंकी हमले पर देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा, "मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed