फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance jio users to get calling free after 31st march

जियो यूजर्स कर सकेंगे मार्च के बाद भी पार्टी, नए प्लान का किया ऐलान

Thu, 19 Jan 2017 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
Reliance jio users to get calling free after 31st march
- फोटो : ि्ि्

रिलायंस जियो 31 मार्च के बाद नया टैरिफ प्लान लांच करने जा रही है, जो कि 30 जून तक वैध रहेगा। इस प्लान के मुताबिक, कॉलिंग के लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जियो उपभोक्ताओं को केवल नेट का प्रयोग करने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जो 3 महीने के लिए वैध होगा।

विज्ञापन

7 करोड़ के पार पहुंची जियो उपभोक्ताओं की संख्या

Reliance jio users to get calling free after 31st march
जियो यूजर्स लगा जोर का झटका, जानिए कैसे - फोटो : SOCIAL MEDIA

रिलायंस इन्फोकॉम की टेलिकॉम सर्विस जियो का सब्सक्राइबर बेस 7.24 करोड़ हो गया है। फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस की बदौलत कंपनी से कई सारे नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।

हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी मोबाइल सर्विस लांच की थी। तब कंपनी ने 31 दिसंबर तक फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस देने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने 2017 के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान लांच किया था जिसमें कॉलिंग अनलिमिटेड है, पर फ्री डाटा की लिमिट को प्रतिदिन के लिए 1 जीबी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में कंपनी को लांच हुए हो जाएंगे 7 महीने

Reliance jio users to get calling free after 31st march

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी मोबाइल सर्विस लांच की थी। तब कंपनी ने 31 दिसंबर तक फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस देने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने 2017 के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान लांच किया था जिसमें कॉलिंग अनलिमिटेड है, पर फ्री डाटा की लिमिट को प्रतिदिन के लिए 1 जीबी कर दिया है।

विज्ञापन

एयरटेल पर कॉल ड्रॉप की संख्या सबसे ज्यादा

Reliance jio users to get calling free after 31st march
reliance jio

जियो ने बयान जारी करके कहा कि अभी भी उसके नेटवर्क से एयरटेल पर की जाने वाली कॉल पर कॉल ड्रॉप की समस्या आ रही है। अभी भी यह 175 प्रति हजार पर है जो कि बहुत ज्यादा है। अन्य नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल ड्रॉप दर काफी कम है। ट्राई के नियमों के मुताबिक कॉल ड्रॉप पांच से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कंपनी लेकर आ रही है सबसे सस्ता स्मार्ट फोन

Reliance jio users to get calling free after 31st march
रिलायंस जियो

रिलायंस जियो बहुत जल्द फोन मार्केट में भी कड़ी चुनौती देने वाली है। रिलायंस बहुत जल्द मार्केट में बेदह सस्ते 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन स्मार्टफोन्स में 4G VoLTE फीचर होगा यानि इनसे मोबाइल डाटा का इस्तेमाल कर आप ऑडियो कॉल कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed