फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance jio to soon launch giga fiber services in these 30 cities

गीगाफाइबरः इन 30 शहरों में जल्द शुरू होगी सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 300 जीबी डाटा

Fri, 16 Nov 2018 04:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
reliance jio to soon launch giga fiber services in these 30 cities

देश के 30 बड़े शहरों में रिलायंस जिओ अपनी बहुप्रतिक्षित फाइबर टू होम सेवा गीगाफाइबर को जल्द शुरू करने जा रहा है। गीगाफाइबर में लोगों को तीन तरह की सुविधाएं मिलेंगी और इसके लिए कम से कम 500 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन


मिलेगा 300 जीबी डाटा

टाइम्स नाउ के मुताबिक देश भर में रिलायंस ने इसको लांच करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। लोगों को हर महीने 300 जीबी डाटा, डीटीएच कनेक्शन और लैंडलाइन फोन की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


यह हैं वो 30 शहर

जिन 30 शहरों में यह सुविधा कंपनी सबसे पहले शुरू करेगी उनमें बंगलूरू, चेन्नई, रांची, पुणे, इंदौर, थाणे, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, पटना, प्रयागराज, रायपुर, नागपुर, गाजियाबाद, लुधियाना, मदूरै, नाशिक, फरीदाबाद, कोयंबटूर, गुवाहाटी, आगरा, मेरठ, राजकोट, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, कोटा, नई दिल्ली और सोलापुर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डेन और हैथवे के कनेक्शन धारकों को गीगाफाइबर कनेक्शन लेने के लिए केवल 500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अन्य उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए 4500 रुपये सिक्युरिटी डिपॉजिट देना होगा। 

तीन महीने के लिए सबकुछ फ्री

रिलायंस जिओ ने इससे पहले कहा था कि गीगाफाइबर का कनेक्शन लेने वालों को शुरू के तीन महीने सबकुछ फ्री मिलेगा। कंपनी प्रत्येक ग्राहक को 100 जीबी डाटा 100 एमबीपीएस की स्पीड पर देगी।

500 रुपये से शुरू होगा प्लान

reliance jio to soon launch giga fiber services in these 30 cities

कंपनी ग्राहकों के लिए 5 प्लान लांच करने वाली है। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये और अधिकतम 1500 रुपये होगी। सभी प्लान में डीटीएच कनेक्शन के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। हालांकि चैनल्स की संख्या में कमी या फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

500 रुपये का प्लान
500 रुपये वाले प्लान में लोगों को हर महीने 300 जीबी डाटा व 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 

750 का प्लान
इसके बाद 750 रुपये का प्लान होगा, जिसमें लोगों को 450 जीबी का डाटा मिलेगा। इसमें भी स्पीड 50 एमबीपीएस की मिलेगी। 

999 का प्लान
999 रुपये के मासिक प्लान में लोगों को 600 जीबी डाटा और 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 

1299 का प्लान
1299 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए 750 जीबी डाटा और 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। सभी प्लान में ग्राहकों को डीटीएच और लैंडलाइन फोन की सुविधा भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी। 

1500 रुपये प्लान
1500 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए 900जीबी डाटा और 150 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed