फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Jio record, crosses 5 crore users mark

जियो ने बनाया रिकॉर्ड 90 दिनों में बनाए 5 करोड़ ग्राहक

Tue, 29 Nov 2016 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio record, crosses 5 crore users mark

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो ने हर मिनट 1,000 ग्राहकों को जोड़ने का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 90 दिनों में पांच करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ने का काम किया है। कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है। रिलायंस जियो को गत 5 सितंबर को लांच किया गया गया था। तब से लेकर अब तक हर मिनट 1,000 और हर दिन छह लाख ग्राहकों को जोड़ने का रिकार्ड बनाया गया है।

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि गत 83 दिनों में उसके उपभोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ पार कर गई है। दूरसंचार कंपनी एयरटेल को 5 करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ने में 12 वर्ष लग गए थे। दूरसंचार कंपनियां आइडिया और वोडाफोन  को तो इस आंकड़े को छूने में 13 साल लग गए।

विज्ञापन

जियो उपभोक्ताओं की संख्या एयरटेल के पांचवें हिस्से तक पहुंची

Reliance Jio record, crosses 5 crore users mark

रिलायंस जियो एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर ले रही है। कंपनी ने 5 सितंबर को अपनी कमर्शियल सर्विस शुरू की थी और एक महीने में 1.6 करोड़ ग्राहक जोड़ लिए थे। जियो के उपभोक्ताओं की संख्या भारती एयरटेल के पांचवें हिस्से तक पहुंच गई है।

इस साल अक्तूबर में भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 26 करोड़ थी। सेलुलर एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक वोडाफोन के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 20 करोड़ और आइडिया के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 18 करोड़ है। रिलायंस जियो अपने यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर दे रही है जिस कारण बड़ी संख्या में लोग इसकी ओर आकर्षित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed